फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rs 2.36 lakh siphoned off from account after hacking mobile

Basti News: मोबाइल हैक कर खाते से 2.36 लाख उड़ाए

Fri, 24 Jul 2026 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Rs 2.36 lakh siphoned off from account after hacking mobile
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र की एक महिला से 2.36 लाख रुपये साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के बेमहरी गांव की रहने वाली अनुराधा सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 25 जून को को दिन में दो से तीन बजे के बीच उनके पास फोन आया। बात करने वाले व्यक्ति ने एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड अनुभाग का कर्मचारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की जानकारी दी। महिला का आरोप कि इसके बाद उनका मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से शाम चार बजे 97,611 रुपये और दूसरी बार में 1,38,711 रुपये निकाल लिया गया। उन्होंने 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराई। बस्ती साइबर क्राइम सेल में भी उन्होंने शिकायत की। साइबर सेल ने तत्काल सक्रिय होकर ट्रांसफर किए गए 95 हजार रुपये तत्काल होल्ड कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed