{"_id":"63b324f5d4a3b07f7c5b200f","slug":"rs-1-10-lakh-stolen-in-csc-basti-news-gkp4629928178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ग्राहक सेवा केंद्र में 1.10 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ग्राहक सेवा केंद्र में 1.10 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 03 Jan 2023 02:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 02:07 PM IST
सार
थानाध्यक्ष लालगंज महेश कुमार ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राजकुमार से पूछताछ की। संचालक ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैंक से डेढ़ लाख रुपये ग्राहकों को बांटने के लिए लाया था। ग्राहकों को चार दिन रुपये बांटने के बाद कुछ रुपये बच गए थे।
विज्ञापन
कुदरहा कस्बे में ग्राहक सेवा केन्द्र में हुई चोरी की जांच पड़ताल करते चौकी प्रभारी सुरेश कुमार।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा कस्बे में रविवार रात चोरों ने एसबीआई (स्टेट बैंक आफ इंडिया) के ग्राहक सेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर 1.10 लाख रुपये की चोरी कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस चौकी के निकट हुई इस घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है।
मसोढ़वा निवासी राजकुमार कस्बे में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रोज की तरह रविवार को वह शटर में ताला बंद कर घर चले गए। सोमवार को सुबह केंद्र खोलने पहुंचे तो ताला गायब देख उनके होश उड़ गए। काउंटर में रखे पचास हजार रुपये की फटी नोटों की एक गड्डी और साठ हजार रुपये की अलग गड्डी गायब थी। संचालक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी पुलिस ने घटना की छानबीन कर लालगंज पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष लालगंज महेश कुमार ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राजकुमार से पूछताछ की। संचालक ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैंक से डेढ़ लाख रुपये ग्राहकों को बांटने के लिए लाया था। ग्राहकों को चार दिन रुपये बांटने के बाद कुछ रुपये बच गए थे।
विज्ञापन
राजकुमार ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के साथ वह भारत गैस एजेंसी का भी ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। दोनों मदों के लगभग एक लाख दस हजार रुपये काउंटर में छोड़कर घर चले गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के कैश रजिस्टर मिलान कराया गया। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।