{"_id":"6acea3850a022eed82067a7d","slug":"route-diversions-in-the-city-starting-from-the-21st-four-parking-sites-designated-basti-news-c-207-1-bst1001-169328-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शहर में रूट डायवर्जन 21 से...बनाए गए चार पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शहर में रूट डायवर्जन 21 से...बनाए गए चार पार्किंग स्थल
विज्ञापन
बस्ती। नवरात्र सप्तमी से शहर में दुर्गा पूजा मेला शुरू हो जाएगा। पूजा पंडालों में देवी प्रतिमाएं विराजमान हो जाएंगी। दशमी तिथि को ग्रामीण अंचल की मूर्तियां विसर्जित होने के बाद से यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगेगी। इसको लेकर पुलिस ने शहर का नया रूट प्लान तैयार किया है। 21 अक्तूबर से शहर में डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।
सबसे भीड़ वाले क्षेत्र जीआईसी स्कूल से लेकर कंपनीबाग तक दो किमी की दूरी को पैदल जोन बनाया गया है। इस दूरी में दो पहिया, चार पहिया किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। मेला की भव्यता बढ़ते ही गांधीनगर मार्ग पर मुख्य रूप से दो जगहों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। कंपनीबाग और जीआईसी गेट के सामने यातायात पुलिस की पिकेट तैनात रहेगी।
इसके अलावा गांधीनगर के संपर्क मार्गों के मुहाने पर भी पुलिस खड़ी रहेगी। ताकि कोई बड़ा चार पहिया वाहन मेला क्षेत्र में प्रवेश न पा सके। अस्पताल चौराहा पर दक्षिण दरवाजा की तरफ चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यहां बैरिकेडिंग की जाएगी। शहर में आने वाले छोटे-बड़े चार पहिया वाहनों को कटरा से मालवीय मार्ग, सिविल लाइन मार्ग, पचपेड़िया मार्ग, रोडवेज से रेलवे स्टेशन मार्ग पर आवागमन की सहूलियत दी जाएगी।
विज्ञापन
रोडवेज बसों को मालवीय मार्ग से पूर्ववत आने-जाने दिया जाएगा। वहीं दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार मार्ग पर बैरिकेडिंग का प्लान तैयार किया गया है। पुलिस के अनुसार अधिक भीड़ बढ़ने पर इस मार्ग पर भी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।
पार्किंग स्थल से होगी सहूलियत
इस बार शहर में सभी प्रमुख मार्गों के आसपास चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। मेला में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले वाहनों को पार्किंग जोन में खड़ा कराया जाएगा। ताकि भीड़ में अव्यवस्था न होने पाए। पुलिस के प्लान के अनुसार, वाहनों की आवाजाही से श्रद्धालुओं की भीड़ को पैदल चलने के दौरान एकत्र होना पड़ता है। इससे असुविधा होने लगती है। इसके दृष्टिगत रोडवेज की तरफ तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को जीआईसी परिसर में खड़ा करा दिया जाएगा। यहां श्रद्धालु पैदल मेला क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। वहीं बस्ती-महुली मार्ग, बस्ती-कलवारी, बस्ती-हर्रैया मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए केडीसी परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है। जबकि बस्ती-बांसी, बस्ती-डुमरियागंज की तरफ से मेला में आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए मालवीय मार्ग के किनारे स्थित एपीएन कॉलेज परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है। जबकि पचपेड़िया और रेलवे स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहनों को श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज परिसर में खड़ा कराया जाएगा। वाहनों के पार्किंग होने से मेले में व्यवधान की स्थिति नहीं रहेगी।
कोट:::
दुर्गा पूजा मेला के दृष्टिगत रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। भीड़ बढ़ते ही सख्ती बढ़ा दी जाएगी। प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहनों को कतई प्रवेश नहीं दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गांधीनगर मार्ग पर कंपनीबाग से लेकर जीआईसी तक पैदल जोन बना दिया गया है। -श्यामकांत, एएसपी।