{"_id":"6614405423e2a0509e077ee6","slug":"route-diversion-from-14-to-five-days-on-the-highway-basti-news-c-7-1-gkp1032-520270-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईवे पर 14 से पांच दिन का रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईवे पर 14 से पांच दिन का रूट डायवर्जन
Tue, 09 Apr 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जाएंगे भारी वाहन
अयोध्या में रामनवमी मेले के लिए यातायात व्यवस्था में किया गया है बदलाव
19 अप्रैल की रात आठ बजे तक भारी व बड़े वाहनों के लिए बंद रहेगा हाईवे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रामनवमी पर अयोध्या में भीड़ को देखते हुए गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर डायवर्जन का निर्णय लिया गया है। 14 अप्रैल से हाईवे पर पांच दिन यानी 19 अप्रैल तक बड़े व भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। मार्ग परिवर्तन वाले दिनों में ऐसे वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
पुलिस कार्यालय के अनुसार, अयोध्या में रामनवली मेले का आयोजन नौ से 19 अप्रैल के बीच होगा। ऐसेे में 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 19 अप्रैल की रात आठ बजे तक भारी वाहनों (मालवाहक वाहन, ट्रक, डीसीएस, ट्रैक्टर) के लिए रूट डायवर्जन प्रभावी होगा। इसके तहत जनपद गोरखपुर, संतकबीरनगर और बस्ती से अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों को कलवारी, टांडा से अकबरपुर, दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।