{"_id":"5bc7786ebdec2269bd069b68","slug":"rout-diversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दुर्गापूजा की धूम, बदलेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दुर्गापूजा की धूम, बदलेगा रूट
basti
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
शहर में मार्च करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। दुर्गापूजा की गहमागहमी शहर में बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार से शहर के भीतर यातायात रूट परिवर्तित कर दिया जाएगा। एसपी दिलीप कुमार के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कुछ मार्गों पर 19 व 20 अक्तूबर से डायवर्जन प्रभावी होगा। जो 24 अक्तूबर यानी पूर्णिमा तक प्रभावी रहेगा। इसके लिए बाकायदा ब्योरा जारी किया गया है।
यूं रहेगा डायवर्जन
18 अक्तूबर से मालवीय चौराहे से कम्पनी बाग की तरफ जाने वाले दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन को डायवर्ट किया जाएगा।
20 अक्तूबर से बडेवन से सभी बडे़ वाहनों को रोककर हाईवे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
20 अक्तूबर से कांटे से बस्ती की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों के साथ रोडवेज बसों को रोका जाएगा। सिर्फ बस्ती डिपो की बसों को अनुमति होगी।
19 अक्तूबर से दक्षिण दरवाजा से कलुआ बाबा के मध्य दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित होंगे।
19 अक्तूबर से रेलवे स्टेशन से सभी बड़े वाहनों को शहर में आने से रोका जाएगा।
19 अक्तूबर से पाण्डेय बाजार चौराहा से रेलवे क्रासिंग के रास्ते शहर के तरफ आने वाले समस्त वाहन प्रतिबंधित होंगे।