{"_id":"6504be98dc7379d1b3043ec4","slug":"rotary-club-midtown-started-education-month-basti-news-c-207-1-sgkp1006-4408-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोटरी क्लब मिडटाउन ने शुरू किया एजूकेशन माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोटरी क्लब मिडटाउन ने शुरू किया एजूकेशन माह
Sat, 16 Sep 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
रोटरी क्लब बस्ती
बस्ती। समाज के एक हिस्से में अभी भी शिक्षा का प्रकाश नहीं पहुंच रहा है। रोटरी क्लब मिडटाउन इसे लेकर कार्य कर रहा है। उसका यह प्रयास सभी के हिस्से में शिक्षा के उजाले की बानगी बनेगा। यह कहना है शिक्षाविद डॉ. रघुवंश मणि का। वह शुक्रवार को रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से मालवीय रोड स्थित एक मैरिज हाल में एजूकेशन माह समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। अतिथियों का स्वागत एवं विषय परिचय डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने किया। अध्यक्ष रोटरैक्ट देवेंद्र श्रीवास्तव, सचिव पुनीत पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण मे नेशन बिल्डर अवार्ड प्रदान किया गया जिसमें शशिनाथ पांडेय पूर्व प्रवक्ता खैर इंटर काॅलेज, राजेश्वर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, अनीता श्रीवास्तव प्रवक्ता जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली, पूर्णिमा श्रीवास्तव राजकीय कन्या इंटर कालेज, आरती मिश्रा प्रवक्ता आर एल एम सिटी इंटर नेशनल स्कूल, उड़ान संस्था पुरानी बस्ती से अनिल रूंगटा को सम्मानित किया गया। संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉ. डीके गुप्ता, प्रमोद गाडिया, सतीश सिंघल, सुरेश बावा, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, डॉ सुरभि सिंह आदि मौजूद रहे।