{"_id":"64a5c4e3713fa9b80c07b489","slug":"robbery-murderous-attack-wanted-for-theft-cases-caught-in-lucknow-basti-news-c-207-1-sgkp1002-822-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लखनऊ में पकड़ा गया लूट, जानलेवा हमला, चोरी मामलों का वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लखनऊ में पकड़ा गया लूट, जानलेवा हमला, चोरी मामलों का वांछित
Thu, 06 Jul 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। लूट, हत्या का प्रयास, चोरी जैसे नौ संगीन मामलों में वांछित आरोपी दिनेश गिरी को कोतवाली पुलिस ने लखनऊ के चारबाग मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस से बचने के लिए वह लखनऊ मेट्रो स्टेशन के बाहर ठेला लगाता था।
एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि अमेठी जिले के जामू थानाक्षेत्र के मठिया रिसौरा निवासी दिनेश गिरी वर्ष 2008 से 2014 के दौरान जरायम की दुनिया में काफी सक्रिय था। उसके खिलाफ कोतवाली में ही चोरी, लूट, हत्या के प्रयास के पांच केस दर्ज हैं। इसके अलावा नवाबगंज गोंडा, कोतवाली बाराबंकी और लखनऊ के चिनहट थाने में भी केस दर्ज हैं। उक्त मुकदमों की फाइल खुलने के बाद न्यायालय ने उसे तलब किया, मगर वह हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। बुधवार को एसओजी के सहयोग से कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल विनय पाठक ने बताया कि लखनऊ के चारबाग से पकड़ कर लाया गया वारंटी दिनेश गिरी 2014 में कोतवाली क्षेत्र के सियरापार राजा बगिया के पास हुई ट्रैक्टर ट्राली की लूट और चोरी की अन्य घटनाओं में वांछित था।