फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways has reserved 50 buses for devotees to go to Ayodhya.

Basti News: अयोध्या जाएंगे श्रद्धालु, रोडवेज ने 50 बसें की आरक्षित

Tue, 04 Nov 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways has reserved 50 buses for devotees to go to Ayodhya.
बस्ती। रोडवेज ने कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले स्नान पर्व पर अयोध्याधाम के लिए 50 बसें चलाने का फैसला किया है। ये बसें मंगलवार सुबह से अगले दिन तक संचालित होती रहेंगी। जरूरत पड़ने पर फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का खास महत्व है। यह दिन बेहद खास होता है। इस शुभ अवसर पर धूमधाम से देव दिवाली मनाई जाती है। देव दिवाली की संध्या पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या स्नान और दर्शन पूजन के लिए जाते हैं। ऐसे में रोडवेज ने खास तैयारी की है। एआरएम आयुष भटनागर के अनुसार, 50 बसें आरक्षित की गई हैं। हाईवे होकर बसें अयोध्या जाएंगी। वहां से श्रद्धालुओं को लेकर आएंगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं, सोमवार से ही श्रद्धालु अयोध्या के लिए निकलने लगे हैं। शाम को बसों में श्रद्धालु देखे गए। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए रोडवेज ने यह तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed