फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways faces a loss of 25 lakhs due to route diversion

Basti News: रूट डायवर्जन से रोडवेज को 25 लाख का नुकसान

Sat, 26 Jul 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways faces a loss of 25 lakhs due to route diversion
बस्ती। 19 जुलाई से 23 जुलाई तक कांवड़ यात्रा के चलते डायवर्जन होने से तमाम रोडवेज बसों के पहिए थम गए थे। इससे बस्ती डिपो को लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बस्ती-अयोध्या हाईवे बंद होने से परिवहन निगम को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के चलते प्रशासन की ओर से कांवड़ियों को आने-जाने के लिए हाईवे पूरी तरह से लाक कर दिया गया था। जिससे बस्ती- अयोध्या हाईवे के रास्ते बड़े शहरों को आने- जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन ठप करना पड़ा। इससे जहां आम यात्रियों को आने-जाने में भारी असुविधा उठानी पड़ी। वहीं बस्ती डिपो को राजस्व के मामले में लंबा नुकसान उठाना पड़ा। डायवर्जन होने से बसों को दूसरे रास्तों से चलाए जाने पर जहां उन्हें अधिक दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते लखनऊ जाने वाली बसों को किसी तरह से टांडा होकर चलना पड़ा। रूट डायवर्जन होने से डिपो को लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed