फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways bus turns into an ambulance; pregnant woman goes into labor on moving bus and gives birth to a son

UP: रोडवेज बस से मेडिकल कॉलेज पहुंची गर्भवती, बेटे को दिया जन्म; जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य

Sun, 21 Jun 2026 02:49 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 02:49 PM IST
सार

बस के चालक-परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सवारियों से भरी बस को सीधे मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में पहुंचा दिया। आनन-फानन गर्भवती को वार्ड में भर्ती किया गया, जहां उसने 15 मिनट बाद बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उधर, महिला को अस्पताल पहुंचाकर चालक-परिचालक सवारियों से भरी बस लेकर गोरखपुर चले गए।

विज्ञापन
Roadways bus turns into an ambulance; pregnant woman goes into labor on moving bus and gives birth to a son
सपना पत्नी अजीत ठाकुर की प्रसव पीड़ा होने पर रोडवेज की बस पहुचाई मेडिकल कॉलेज बच्चे को दिया जन्म - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लार से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस में सवार गर्भवती को शनिवार की दोपहर बाद सोनूघाट के पास प्रसव पीड़ा होने लगी। बस के चालक-परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सवारियों से भरी बस को सीधे मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में पहुंचा दिया। आनन-फानन गर्भवती को वार्ड में भर्ती किया गया, जहां उसने 15 मिनट बाद बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन


जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उधर, महिला को अस्पताल पहुंचाकर चालक-परिचालक सवारियों से भरी बस लेकर गोरखपुर चले गए। शनिवार की शाम लार ब्लॉक के ठाकुर गौरी गांव की निवासी गर्भवती सपना देवी पत्नी अजीत ठाकुर रोडवेज की बस से गोरखपुर जा रही थीं। बस सोनूघाट चौराहे के नजदीक पहुंची थी कि सपना को प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन


बस चालक मुन्ना खान और परिचालक अजीत कुमार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रोडवेज बस की गति को तेज कर यात्रियों समेत मेडिकल कॉलेज के महिला विंग के पास पहुंचा दिया। बस में सवार कुछ अन्य महिलाओं ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को संभाला और उसे वार्ड तक पहुंचाया। उपस्थित लोगों ने बताया कि समय रहते चालक और परिचालक ने संवेदना नहीं दिखाई होती तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed