फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   roadways bus stop

Basti News: चेकपोस्ट दो माह से बंद, ढाबे पररुकती हैं रोडवेज बसें

Fri, 10 Mar 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
roadways bus stop
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर स्थित हर्रैया तहसील में रोडवेज का स्थायी बस अड्डा न होने कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे से पहले ही जलपान के लिए चालक-परिचालक बसें ढाबों पर खड़ी कर देते हैं। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर ढाबों तक पहुंचना पड़ रहा है। कस्बे में ढाबों के अलावा अन्य जगहों पर रोडवेज बसें नहीं रुकती हैं।
वर्ष 1875 में हर्रैया तहसील की स्थापना हुई। वर्तमान में यह जिले की सबसे बड़ी तहसील है। करीब साढ़े तीन दशक पहले उपनिबंधक के पास स्थायी बस अड्डा हुआ करता था। फोरलेन हाईवे बनने के बाद कस्बे से बाहर महुघाट में अस्थायी चेक पोस्ट बनाकर यहीं बसों के रुकने का निर्देश परिवहन निगम ने जारी किया, लेकिन यह निर्देश हवा हवाई साबित हुआ।
विज्ञापन

यहां तैनात रहे दशरथ प्रसाद का स्थानांतरण महराजगंज में हो जाने पर अस्थायी चेक पोस्ट दो माह से बंद है। इसी का फायदा चालक-परिचालक उठाते हुए मनमाने तरीके से ढाबों पर बसें खड़ी कर देते हैं। इससे कस्बे से अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों का समय नष्ट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
- हाईवे पर थाने के सामने खड़े बड़ागांव निवासी यात्री रामफेर गुप्ता ने बताया कि घंटे भर से अधिक हो गया है, चार बसें अयोध्या की ओर जा चुकी हैं। इशारा करने के बाद भी चालक नहीं रोक रहे हैं। नतिनी का इलाज कराने अयोध्या जाना है।

---------------------
तहसील के सामने हाईवे पर खड़े एक बीमा कंपनी में सलाहकार लवकुश सिंह ने कहा कि कस्बे में रोडवेज की बसें चालकों व परिचालकों की मर्जी से उनके पसंदीदा ढाबे पर ही रुकती हैं। जिला मुख्यालय जरूरी बैठक में जाना है। घंटे भर से अधिक देर हो गई है, लेकिन कोई बस नहीं रुक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed