{"_id":"636e92ca83a8f546956297ee","slug":"roadways-bus-opration-started-soon-on-mahuli-road-basti-news-gkp457052255","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुली मार्ग पर चलेगी परिवहन निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुली मार्ग पर चलेगी परिवहन निगम की बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली मार्ग पर चलेगी परिवहन निगम की बस
- छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दुर्गादत्त की मांग पर परिवहन मंत्री ने दी स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महुली मार्ग पर आम जनता कि सुविधा के लिए परिवहन निगम बस चलाएगा। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दुर्गादत्त पांडेय की मांग पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने स्वीकृति दे दी है।
दुर्गादत्त पांडेय ने बताया कि बस्ती महुली मार्ग पर दो जोड़ी रोडवेज की बस चलाने के लिए परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से विधान भवन स्थित उनके कार्यालय मे मिल कर आग्रह किया। इससे संबंधित पत्र मंत्री को दिया। पांडेय ने बताया कि मेरा पैतृक निवास स्थान महसों है जो बस्ती महुली मार्ग पर 10 वें किलोमीटर पर स्थित है। बस्ती महुली मार्ग जनपद बस्ती और संतकबीर नगर को जोड़ता है और आबादी के हिसाब से एक व्यस्त मार्ग है। यह मार्ग जिला मुख्यालय पर लोगों की पहुंच बनाता है। इस मार्ग पर वर्षों पहले निजी बस आपरेटर बस संचालित करते थे, मगर अब इस मार्ग पर कोई बस नहीं चलती है, जिससे लोगों के मुख्यालय तक आने में दिक्कत उठानी पड रही है।
पांडेय ने परिवहन मंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इस रोड से बस्ती शहर मेंस्थापित उच्च शिक्षा के केंद्र शिवहर्ष किसान और एपीएन कालेज और महिला महाविद्यालय तक छात्रों की सीधी पहुंच है। आम जन एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं को असुविधा हो रही है जिसके दृष्टिगत सरकारी बस के संचालन से सुविधा होगी। पांडेय ने बताया कि परिवहन मंत्री ने अपनी स्वीकृति दे दी है।