{"_id":"67607f1827982693fd00ee34","slug":"roadside-tree-turned-into-electric-pole-basti-news-c-207-1-sgkp1006-128900-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क के किनारे पेड़ को बना दिया बिजली का खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क के किनारे पेड़ को बना दिया बिजली का खंभा
Tue, 17 Dec 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। कहीं बांस बल्ली तो कहीं पेड़ को ही खंभा बनाकर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे हादसे का खतरा है। उसके बाद भी विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए हैं। ग्रामीणों ने पेड़ की जगह खंभा लगवाने की मांग की है।
कप्तानगंज से दुबौलिया मार्ग पर सात किलोमीटर दूरी पर फेरसहन (पांडव नगर) बाजार में एकडंगवा विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति होती है। यहां पर बिजली कर्मियों ने सड़क के किनारे पेड़ को ही पोल बना दिया। इस मार्ग से दिन रात भारी वाहनों का संचालन होता है। कई बार तो एक साथ आमने-सामने वाहन आ जाते हैं, जिसके चलते वाहन तार से टकरा जाते हैं। क्षेत्र के संजय पांडेय, प्रभात पाठक, संतोष पाठक, दिनेश मिश्रा, राम मूरत वर्मा ने बताया कि पेड़ के सहारे सप्लाई से कभी भी खतरा हो सकता है। पोल लगवाने के लिए कई बार अधिकारियों से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जेई उमेश कुमार ने बताया कि जल्द ही वहां पर पोल लगवा दिया जाएगा। संवाद