फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   roads are vacaant

कर्फ्यू: शाम से पसरने लगा सन्नाटा

Sun, 18 Apr 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
roads are vacaant
साप्ताहिक लॉकडाउन के बाद सूनी पड़ी सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BASTI
कर्फ्यू: शाम से पसरने लगा सन्नाटा
विज्ञापन

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 35 घंटे की साप्ताहिक बंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना की चेन को ब्रेक करने के लिए 35 घंटे की साप्ताहिक बंदी शनिवार रात आठ बजे से शुरू हो गई। जो सोमवार की सुबह सात बजे तक जारी रहेगी। दरअसल, दूसरी लहर में तेजी से आ रहे मामलों को देखते हुए बृहस्पतिवार से नाइट कर्फ्यू का एलान किया गया है, जो रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक का है।
साप्ताहिक बंदी को लेकर शनिवार शाम से ही सड़कों पर से भीड़ कम होने लगी। लोग अपने घरों के नजदीक की दुकानों पर जाकर जरूरी सामान खरीदते नजर आए। रात आठ बजते ही सड़क पर सन्नाटा पसर गया। मेडिकल स्टोर्स को छोड़कर सभी दुकानें बंद हो गईं। लोग भी अपने घरों में कैद हो गए। हालांकि, कुछ ऐसे भी लोग मिले जो कोविड-19 और यातायात के नियमों को ताक पर रखकर परिवार के साथ घूमते रहे। जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

रात में घरों में रहने की अपील
पुरानी बस्ती और गांधी नगर में अधिकांश दुकानें तय समय आठ बजे से पहले ही बंद हो चुकी थीं। यहां पुलिसकर्मी लोगों को घरों में जाने का एलान करते हुए नजर आए। कचहरी चौराहा पर भी पूरी तरह से दुकानें बंद दिखाई दीं। पुलिस ने लाउडस्पीकर से लोगों को घरों में रहने के लिए कहा। रोडवेज पर रेस्टोरेंट से लेकर दुकानें तक पूरी तरह से बंद दिखाई दीं। यहां पर नाइट कर्फ्यू पूरी तरह से प्रभावी दिखाई दिया। इक्का-दुक्का वाहन ही सड़क पर आते-जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन का खाका तैयार
शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का खाका तैयार कर लिया गया है। डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्र में डीपीआरओ के माध्यम से सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए क्षेत्रवार नोडल भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed