फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Road will be built from Mahadeva to Belghat-Pakoliya, journey will be easy

Basti News: महादेवा से बेलघाट-पैकोलिया तक बनेगी सड़क, आसान होगा सफर

Tue, 10 Dec 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 10 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Road will be built from Mahadeva to Belghat-Pakoliya, journey will be easy
बस्ती। एनएच 28 यानी कि बस्ती-लखनऊ फोरलेन स्थित महादेवा से बेलघाट-पैकोलिया तक जाने वाली प्रधानमंत्री योजना की सड़क बहुत जल्द ही तैयार हो जाएगी। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) की टीम पूरे जा-जान से लग गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर ही यह सड़क पूरी तरह से तैयार हो जाएगी, जिसके बाद लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

एनएच 28 यानी कि बस्ती-लखनऊ फोरलेन स्थित महादेवा से बेलघाट-पैकोलिया तक जाने वाली प्रधानमंत्री योजना की सड़क जल्द ही तैयार हो जाएगी। आबादी क्षेत्र में सीसी रोड का निर्माण पूरा हो गया है, सिर्फ पटरी व माइल स्टोन लगाने का कुछ काम बाकी रह गया है। विभागीय अभियंताओं का दावा है कि सप्ताह भीतर यानी कि 15 दिसंबर तक यह निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क पर कुल 3 करोड़ 36 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। 5.50 किमी इस सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 7.55 मीटर रखी गई है। इस सड़क के पूरा हो जाने से अगल-बगल के 20 गांवों को प्रत्यक्ष तो सैकड़ों गांवों को अपरोक्ष रूप से लाभ मिलने लगेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग बस्ती-लखनऊ फोरलेन पर आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed