फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Road Safety Club organized an awareness rally in Babhanan

Basti News: बभनान में रोड सेफ्टी क्लब ने निकाली जागरूकता रैलीद

Sun, 06 Apr 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 06 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Road Safety Club organized an awareness rally in Babhanan
बभनान। आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब ने डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल के नेतृत्व में शनिवार को सड़क सुरक्षा रैली निकाली। रैली में 96 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा की थीम पर अपना पोस्टर बनाया जिसमें सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने,फुटपाथ पर बाएं चलने, सीट बेल्ट लगाने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने नशा करके गाड़ी न चलाने तथा धीमी स्पीड में गाड़ी चलाने के बारे में दर्शाया गया।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, दुर्घटना से देर भली जैसा नारा लगाते हुए महाविद्यालय से स्टेशन चौराहा होते हुए हर्रैया तिराहा पेट्रोल पंप तक गए और वहां से वापस महाविद्यालय लौट कर अपनी रैली समाप्त की। रैली में डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद कुमार शुक्ल, डॉ. आलोक, डॉ. अजय कुमार, डॉ. प्रतीक कुमार पांडे, डॉ. त्रिपुरारी मिश्र श्री विक्रम पांडेय, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. विपिन शुक्ल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed