फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   road construction

Basti News: महादेवा विधानसभा क्षेत्र की 23 सड़कों की छह करोड़ से बदलेगी काया

Wed, 15 Mar 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
road construction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूधराम ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र की टूटी सड़कों व तमाम गांवों व मौजों में नई सड़कों के निर्माण का मुद्दा उठाया था। इसकी राज्यपाल से संस्तुति मिलने के बाद क्षेत्र की 23 सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने छह करोड़ रुपये
अवमुक्त कर दिए हैं। यह सड़कें 10 साल से बदहाल हैं। पीडब्ल्यूडी इन सड़कों का निर्माण कराएगी। इसके लिए कार्यदायी संस्थान ने ऑनलाइन निविदा बुधवार को जारी कर दी।
विज्ञापन

शासन ने वर्ष 2023-24 के लिए विधानसभा महादेवा के अंतर्गत सामान्य मरम्मत के साथ साथ नवीन सड़कों के निर्माण के लिए अपनी संस्तुति प्रदान कर दी है। इस कार्य को पीडब्ल्यूडी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इन मार्गों का होगा निर्माण
महादेवा विधानसभा को जोड़ने वाली मुंडेरवा लालगंज से उमई पार मार्ग, गंगापुर से महुआ कला मार्ग, श्रीराम जानकी मार्ग से गंगऊपुर मार्ग, राम जानकी मार्ग से जिभियाएं से मुख्य पुरवा मार्ग, श्रीराम जानकी टेंगरिया मार्ग से श्रीराम पुरवा मार्ग, गायघाट गौरा रोहारी से गाना हरिजन बस्ती होते हुए जगदीशपुर मार्ग, श्रीराम जानकी मार्ग से सिकंदरपुर मार्ग, पिपरा गौतम अकारी से गौरा घाट मार्ग, अकारी पिच मार्ग से मधवापुर हनुमान मंदिर होते हुए रोवा गोवा पिच मार्ग, गायघाट बैड़ारी मार्ग से लाल पुरवा होते हुए प्यारे पुरवा हरिजन बस्ती मार्ग, चकिया से श्रीराम जानकी मार्ग पिपरपाती मार्ग, एलडी पिपरा गौतम से मनौवा तथा पाऊं मंथरपुर से प्रतापीपुर मार्ग, देईसांड़ बानुपर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होकर मुस्लिम पुरवा मार्ग तथा गलवा से निरंजनपुर मार्ग, फुलवरिया निषाद से बसनीडीह झमईजोत, गुनाजोत, मित्तनपुर, बेली खलीलपट्टी मार्ग के जिगिनिया से मकदूमपुर होते हुए गुल्हरिया पिच मार्ग सहित कुल 23 मार्ग का निर्माण व मरम्मत किया जाएगा।

------
विधायक की मांग पर स्वीकृत हुई है सड़कें
महादेवा विधानसभा के विधायक दूधराम की मांग पर शासन ने सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी है। इसके लिए 5.96 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 23 सड़कों के लिए निविदा भी आमंत्रित की जा चुकी है। शासन के मंशानुरूप निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
-केशव लाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed