{"_id":"6a0b6388cc18c72c060a4b0a","slug":"ring-road-when-the-fields-were-vacated-soil-started-coming-in-gravel-will-be-laid-before-the-rains-basti-news-c-207-1-bst1005-158915-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग रोड : खाली हुए खेत तो मिलने लगी मिट्टी...बरसात से पहले बिछेगी गिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग रोड : खाली हुए खेत तो मिलने लगी मिट्टी...बरसात से पहले बिछेगी गिट्टी
विज्ञापन
बक्सर के पास रिंग रोड पर मिट्टी पटाई के बाद रोलर से कर रहे प्रेस संवाद
बस्ती। जिले में निर्माणाधीन रिंग रोड परियोजना बारिश से पहले सड़क के आकार में दिखने लगेगी। सभी अड़चन दूर होने और आसानी से मिट्टी मिलने के बाद सड़क पटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। बताया गया कि बारिश से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो जाएगा। मिट्टी संबंधी कार्य के बाद जल्द ही गिट्टी डाली जाएगी।
रिंग रोड पर प्रस्तावित 37 लघु पुल का निर्माण पूर्ण करा लिया गया है, जबकि महत्वपूर्ण ओवरब्रिज पर पायलिंग व पुल संबंधित कार्य शुरू है। वहीं, रोड के लिए मिट्टी पटाई का कार्य ने और रफ्तार पकड़ लिया है। इसके पीछे आसपास की खाली हुई जमीनों के चलते हुआ है। गेहूं कटाई के बाद आसपास खेत से मिट्टी निकाली जा रही है। परियोजना के लिए गोटवा से सबदेइया कला तक कुल, 54 गांवों की कुल 111 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई है।
बस्ती-अयोध्या नेशनल हाईवे-27 पर गोटवा के पास से शुरू रिंग रोड 22.05 किमी. सबदेइया कला तक जाएगी। इसमें 1138 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। अभी यह पहला फेज है, उसके बाद दूसरे फेज का निर्माण शुरू होगा। 60 मीटर चौड़े रिंग रोड पर एक रेलवे ओवरब्रिज आरओबी, एक फ्लाईओवर, सात वाहन अंडरपास, एक मेजर ब्रिज और 10 माइनर ब्रिज का निर्माण शामिल है। भदेश्वरनाथ कुआनो नदी व रेलवे ब्रिज बायपोखर में पुलों का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
बताया गया कि इंफ्रास्ट्रक्चर का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। एडीएम भूमि एवं अध्याप्ति कीर्ति प्रकाश भारती बताया कि अब तक अधिग्रहीत भूमि का 305 करोड़ के मुआवजा में 265 करोड़ रुपये काश्तकारों को दिए जा चुके हैं। शेष बचे काश्तकारों का मुआवजा जल्द मिल जाएगा। बताया कि किसानों की ओर से पेड़ संबंधित कुछ मुआवजा की मांग की गई थी, उसे निस्तारित करवा दिया गया है।
राकेश कुमार, दुर्गेश गुप्ता व आशुतोष पांडेय ने बताया कि यह परियोजना न केवल दो सौ गांवों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, बल्कि पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। रास्ते का कई विकल्प होगा, इससे जाम से मुक्ति मिलेगी।