{"_id":"62a0dc06c09fd82dbc4742b1","slug":"ring-road-project-worth-rs-1181-crore-approved-basti-news-gkp4396691123","type":"story","status":"publish","title_hn":"1181 करोड़ रुपये की रिंग रोड परियोजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1181 करोड़ रुपये की रिंग रोड परियोजना मंजूर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1181 करोड़ रुपये की रिंग रोड परियोजना मंजूर
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद ने दी जानकारी
बस्ती। जिले के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने 1181 करोड़ रुपये की फोरलेन की 22 किमी की रिंग रोड परियोजना मंजूर की है। यह रोड बंजरिया से सहदेईया, भदेश्वर नाथ मंदिर होते हुए जिले को जोड़ेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार जमीन मुहैैया कराई जाएगी। केंद्र सरकार परियोजना की संपूर्ण धनराशि देगी।
यह कहना है सांसद हरीश द्विवेदी का। वह कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बोल रहे थे। सांसद ने निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट के संबंध में अन्य औपचारिकताएं पूरी करते हुए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू कर दी जाए। सांसद ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए। सीएमओ को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रत्येक परिवार में जन आरोग्य योजना के तहत एक गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराएं। अिमरौली सुमाली तथा साऊघाट सीएचसी में डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करें। सांसद ने बैठक में अनुपस्थित डीएफओ के संबंध में मुख्य सचिव तथा रेलवे स्टेशन अधीक्षक के संबंध में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को कार्रवाई के लिए पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 15 सड़कों की तकनीकी समिति गठित कर 15 दिन में जांच कराएं। अमहट घाट अंत्येष्टि स्थल पर प्रतिदिन सफाई करने के लिए कर्मी की तैनाती करने के निर्देश दिए। नगर पालिका क्षेत्र में जीआईसी, टाउन क्लब के सामने एवं चर्च के पास वाहन पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि जिले के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का डीपीआर उपलब्ध कराएं।
सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति तथा डीडीओ अजीत श्रीवास्तव ने सदस्यों का स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक अजय सिंह, महेंद्र नाथ यादव, राजेंद्र चौधरी, अतुल चौधरी, एमएलसी सुभाष यदुवंश, महादेवा के विधायक के प्रतिनिधि फूलचंद्र श्रीवास्तव, एमएलसी के प्रतिनिधि हरीश सिंह, नामित सदस्य जगदीश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सूरज यादव, योजना अधिकारी डूडा/एसडीएम आनंद श्रीनेत आदि मौजूद रहे।