फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ring Road picks up pace... construction of underpass near Bhadreshwarnath begins

Basti News: रिंग रोड ने पकड़ी रफ्तार...भद्रेश्वरनाथ के पास अंडरपास निर्माण शुरू

Sat, 22 Nov 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 22 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ring Road picks up pace... construction of underpass near Bhadreshwarnath begins
प्रस्तावित रिंग रोड के भदेश्वरनाथ के पास वीयूपी का चल रहा निर्माण संवाद - फोटो : संवाद
बस्ती। जिले की सूरत बदलने वाली अति-महत्वाकांक्षी रिंग रोड परियोजना तेजी से आकार ले रही है। बेलाड़ी से पिपरा-गौतम मार्ग पर बक्सर व प्रसादपुर गांव के बीच बन रहे फ्लाईओवर का ढांचा तैयार कर लिया गया है। वहां से कुआनो नदी और नगर पंचायत नगर बाजार की तरफ सड़क के लिए मिट्टी की खोदाई का कार्य चल रहा है। अब भदेश्वरनाथ के पास तकनीकी कारणों से ठप कार्य भी प्रारंभ हो गया है। यहां वाहन अंडरपास (वीयूपी) का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में रिंग रोड निर्माण की गति बढ़ गई है। भदेश्वरनाथ के पास रुके कार्य को फिर से शुरू करा दिया गया है। जिले की इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के जल्द पूरा होने की उम्मीद में लोग बैठे हैं। बताया गया कि इसके बनने से आवागमन जहां आरामदेह होगा, वहीं जाम का संकट भी कम होगा। आवागमन के लिए राहगीरों को एक विकल्प रास्ता भी मिल जाएगा। पहले फेज का काम चल रहा है। 54 गांवों से होकर गुजर रही यह रोड 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे यातायात सुगम होगा, यह परियोजना कुल 1138.72 करोड़ की है।
विज्ञापन

सदर तहसील के 54 गांवों से होकर गुजरने वाली रिंग रोड से करीब दो सौ गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। बताया गया कि मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर का काम लगभग पूर्ण कर लिया गया है। सब इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य करीब 60 फीसदी पूर्ण हो चुका है। इसके बाद मिट्टी का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके बाद सड़क का आकार दिखने लगेगा। इस मार्ग पर आठ पुल बन रहे, तीन का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं 37 पुलिया छोटे लघु पुल बन रहे, साथ ही वाहन अंडर पास यानी की वीयूपी बनाए जा रहे। भदेश्वरनाथ में इसकी शुरूआत हो गई हे। कुआनो नदी पर पाइलिंग का कार्य चल रहा है। दसकोलवा में अंडरपास बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

डेढ़ साल में बदल जाएगी बस्ती की फिज़ा
आठ साल से बस्ती रिंग रोड बनाने का दावा अब सच में तब्दील हो रहा है। पहले फेज की 22.5 किमी लंबी सड़क धरातल पर उतरने लगी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय खुद रिंग रोड निर्माण का जिम्मा संभाल रखा है। पहले चरण में 54 गांवों में 111 हेक्टेयर भूमि सड़क के लिए अधिग्रहीत की जा चुकी है। काफी हद तक मुआवजे का वितरण हो चुका है। विभागीय जानकारों ने बताया कि डेढ़ साल में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर बस्ती की फिज़ा बदल जाएगी।
---
यहां से गुजर रही सड़क
गोटवा के पास से बरवनिया से बक्सर होते हुए कुआनो नदी के पास राजाजोत तक चार किमी के दूरी में पोकलेन मशीनें अधिग्रहीत जमीनों में खोदाई का काम कर चुकी हैं। उधर, दसकोलवा, छितही नरसिंह, बायपोखर आदि गांव होते हुए गोरखपुर-लखनऊ हाईवे तक करीब 11 किमी की दूरी में भूमि की निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया गया। सबदेइया कला तक यह सड़क जाएगी।

---
कुआनो नदी भदेश्वरनाथ के पास बनेगा ओवरब्रिज
एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक का कहना है कि रिंग रोड निर्माण के दौरान कुआनो नदी समेत उन आधा दर्जन स्थलों पर ब्रिज का भी निर्माण होगा, जहां प्रमुख सड़क एवं रेलवे लाइन की क्राॅसिंग पड़ रही है। बस्ती-महुली मार्ग पर दसकोलवा के पास, बस्ती-कांटे मार्ग पर बायपोखर और रेलवे लाइन तथा गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर रिंग रोड की क्रॉसिंग के लिए ओवरब्रिज या अंडरपास बनाना होगा। कई जगहों पर कार्य अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed