फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Revenue Collection Amin Association gave one month ultimatum

Basti News: राजस्व संग्रह अमीन संघ ने दिया एक माह का अल्टीमेटम

Tue, 17 Feb 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Revenue Collection Amin Association gave one month ultimatum
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट परिसर में राजस्व संग्रह अमीन संघ द्वारा चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि धरना दो प्रमुख मांगों को लेकर शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण संबंधी रिपोर्ट प्रेषित किए जाने की मांग पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है। वहीं, दूसरी मांग को लेकर संगठन लगातार प्रयासरत है। इस संबंध में प्रशासन को एक माह का समय दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि एक माह के भीतर शेष मांग पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संघ फिर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान शिव सागर गुप्ता, महेश्वर प्रसाद मिश्र, शिवात्मा प्रसाद, हरेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, विश्व कुमार मिश्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed