फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   reval robbery

प्रधान के प्रतिनिधि से लूट की घटना का पर्दाफाश

Mon, 05 Oct 2020 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
reval robbery
सीएसपी संचालन से हुई लूटकाण्ड में शामिल बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
प्रधान के प्रतिनिधि से लूट की घटना का पर्दाफाश
विज्ञापन

बस्ती। ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाले मुंडेरवा थाने के कबरा ग्राम पंचायत के प्रधान के प्रतिनिधि पर सुपारी देकर हमला करवाया गया था। उसके व्यवासायिक प्रतिद्वंद्वी ने हाल में जेल से छूटे बदमाशों को सुपारी दी गई थी। बदमाशों ने क्रिकेट के स्टैंप से हमला कर घायल किया था और बाइक आदि लूट ले गए थे।
एसपी हेमराज मीणा ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान 30 सितंबर की देरशाम ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि व ग्राहक सेवा केंद्र संचालक जयप्रकाश वर्मा के साथ हुई लूट घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि स्वॉट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय व थानाध्यक्ष मुंडेरवा अनिल कुमार सिंह की टीम ने सोमवार की भोर में 4:25 बजे त्रिमूर्ति तिराहे के पास तीनों को गिरफ्तार किया। इनके नाम अभिषेक मोदनवाल निवासी बोदवल बाजार थाना मुंडेरवा के अलावा मोहम्मद इरफान उर्फ मंटू निवासी चिकवा टोला दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती और सेराज अहमद निवासी मालवीय रोड निकट प्रकाश होटल थाना पुरानी बस्ती हैं। उनके कब्जे से लूटी गई मोबाइल फोन, दो बाइक के अलावा दो तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस के मुताबिक तीनों का आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ के आधार पर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अभिषेक मोदनवाल व प्रधान के प्रतिनिधि जय प्रकाश दोनों ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। व्यवासायिक प्रतिस्पर्धा में जय प्रकाश काफी आगे हो गए। चार सीएसपी चलाने वाले अभिषेक मोदनवाल के पास केवल एक रह गई जिससे अभिषेक, प्रधान से बैर रखने लगा। एसपी ने बताया कि दो माह पहले अभिषेक व प्रधान के प्रतिनिधि में मुंडेरवा बाजार में गाली-गलौज हुई थी। इसी बीच अभिषेक की मुलाकात जेल से छूटे मोहमद इरफान उर्फ मंटू से हुई जिसे रुपयों की सख्त जरूरत थी। मंटू ने दोस्त सेराज को साथ मिलाया और तीनों ने मिलकर प्रधान के प्रतिनिधि को सबक सिखाने की योजना बनाई। उसी योजना के तहत 30 सितंबर को अभिषेक ने दोस्तों को क्रिकेट स्टैंप खरीद कर दिया। बोला कि इसी मारकर उसका हाथ-पैर तोड़ देना। बाइक व रुपये लूट लेना। यदि परिस्थिति बिगड़े तो गोली मार देना। योजना के मुताबिक घटना को तीनों ने मिलकर अंजाम दिया। कस्बे से गांव जाते समय हमला करके बाइक लूट कर फरार हो गए। प्रधान के प्रतिनिधि ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीम ने की गिरफ्तारी
आरोपियों को पकड़ने में स्वॉट टीम प्रभारी एसआई राजकुमार पांडेय, एसआई अनिल कुमार सिंह, एसआई योगेंद्रनाथ, एसआई रामदेव के अलावा स्वॉट टीम ने मनोज राय, मनिंद्र प्रताप चंद्र, अभिषेक तिवारी, रमेश गुप्ता, रवि शंकर शाह, देवेंद्र निषाद के साथ ही सर्विलांस सेल के एचसीपी अनिल कुमार, आरक्षी जनार्दन प्रजापति थाना मुंडेरवा के हेड कांस्टेबल मातवर प्रसाद, अभिषेक तिवारी, हनुमान यादव, पंचदेव प्रसाद थाना मुंडेरवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed