{"_id":"6193ec1612668329b228c514","slug":"retired-health-worker-dies-in-road-accident-basti-news-gkp416577575","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी की मौत
विज्ञापन

बस्ती। शहर कोतवाली के मूड़घाट फ्लाईओवर के पास मंगलवार की शाम करीब छह बजे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाल राधेश्याम व चौकी प्रभारी बड़ेवन मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला।
शहर कोतवाली के पतलेवा निवासी राम सजीवन (65) स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम बाइक लेकर घर से किसी काम के लिए निकले। मूड़घाट के पास गोरखपुर-बस्ती लेन में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।