फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   result declared of panchayat byelection

पंचायत उपचुनाव के नतीजे घोषित

Wed, 24 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में प्रधान के दो, ग्राम पंचायत सदस्य के 128 और क्षेत्र
विज्ञापन
पंचायत सदस्य के दो रिक्त पदों के लिए मंगलवार को मतगणना हुई। गौर ब्लॉक के कुचरूपुर गांव में कैलाशा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेश चौहान को और परशुरामपुर ब्लॉक के नागपुर कुंवर गांव में इंद्रावती ने झबरा को हराकर ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं।

गौर ब्लॉक  में कुचरूपुर में रिक्त ग्राम प्रधान और अन्य गांवों के 21 वार्डों के लिए 21 फरवरी को मतदान कराया गया था। मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर सुरक्षा इंतजामों के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। कुचरूपुर में कुल तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना था।

दो दौर की मतगणना के बाद कैलाशा देवी को 337, निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेश चौहान को 237 मत प्राप्त हुए। जबकि तीसरे प्रत्याशी नवीन पाल को महज 222 वोट मिले। इस प्रकार कैलाशा देवी सौ वोट से जीत हासिल कर गांव की प्रधान निर्वाचित हुईं। आरओ एलएमपी सिंह ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया।

आरओ ने बताया कि मतगणना में बीडीओ प्यारेलाल, एडीओ पंचायत रमेश चंद्र यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी भारतनाथ यादव, अखिलेश शुक्ला, एआरओ राजन प्रसाद तिवारी आदि ने सहयोग किया।

परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नागपुर कुंवर गांव सभा के उपचुनाव में इंद्रावती देवी पत्नी विजयपाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी झबरा पत्नी छोटकनू को 23 मतों से हराया। इंद्रावती को 254 और झबरा को 231 मत मिले। सामान्य महिला सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में थे।

छावनी प्रतिनिधि के अनुसार, विक्रमजोत ब्लॉक में पंचायत उप चुनाव में क्षेत्र पंचायत रानी गांव से निर्मला देवी विजयी हुईं। उन्होंने श्रवण कुमार को हराया। क्षेत्र पंचायत देवकली रानी से रतीराम निर्वाचित हुए। ममता दूसरे स्थान पर रहीं। ग्राम पंचायत मल्लूपुर के वार्ड नंबर तीन से संतोष जीते।

राजकुमार दूसरे स्थान पर रहे और वार्ड नंबर सात से गुड़िया देवी निर्वाचित हुईं। संगीता दूसरे स्थान पर रहीं।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, मेढौवा ग्राम पंचायत के वार्ड 2 से दुर्गा प्रसाद, वार्ड 3 से सीतापती, वार्ड 10 से पुष्पा देवी ने जीत दर्ज की। एआरओ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि विजेताओं को प्रमाण पत्र दे दिया गया।

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, आठ ग्राम पंचायतों में 16 वार्डों के चुनाव में ग्राम पंचायत सिकरा खुर्द में इमिरता देवी, बरहुआ में वार्ड दो में गायत्री, वार्ड 8 में गुलाबी देवी, मनिकौरा कला 3 में जवाहरलाल, 4 में वंदना पांडेय, वार्ड नंबर आठ में राधेश्याम, नौ में प्रेमा देवी, दतुआखोर के वार्ड नंबर सात में चंद्र किशोरी, एकमा नौ में खदेरू, वार्ड दो में फूला देवी, चार में शिवनाथ, तीन में मीनू, नेवारी 9 में अनीता, 8 से प्रभात शुक्ला, ग्राम सभा बेहिल के वार्ड सात में किस्मती, मेंहड़ा वार्ड छह में वसीहन निशा उर्फ शबनम ने जीत हासिल की।

मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार, सांऊघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हुई मतगणना में व्योतहरा से मीना कुमारी 46 मत पाकर, वार्ड सं0 7 से प्रहलाद, वार्ड सं. 8 से मुन्नी, ग्राम सभा सिहारी के वार्ड नं. 14 से नजमा खातून 49 मत पाकर चुनाव जीतीं।

पटखौली के वार्ड नंबर एक से सुमन, तेलियाडीह से वार्ड नंबर 4 से सुधा, वार्ड नं. 7 से श्रीश्यामा, वार्ड 8 से विजय कुमार, वार्ड नं. 9 से राम किशोर, सेमरा वार्ड नं. 10 प्रेमा देवी, वार्ड नं. 11 से माया देवी, रसूलपुर के वार्ड नंबर 5 से स्वर्णलता, 6 से रूपावली, दौलतपुर के वार्ड नं. 4 बृजेश सिंह, नं.5 से सोनमती, वार्ड नंबर 6 से यशोदा देवी निर्वाचित घोषित किए गए।

रामनगर में 7 वार्ड अब भी रिक्त
भानपुर। रामनगर ब्लॉक में रिक्त 471 ग्राम पंचायत वार्डों में 458 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि पांच गांवों के 6 वार्डों में चुनाव से लोगों ने जीत हासिल की उपचुनाव के बाद भी रामनगर में पांच गांवों के 7 वार्ड रिक्त रह गए।
इन वार्डों से किसी ने पर्चा ही दाखिल नहीं किया।

ग्राम पंचायत आदमपुर में वार्ड संख्या 5 पर शोभावती पत्नी राम कृपाल, पिपरहिया के वार्ड संख्या सात पर दिनेश कुमार चौबे पुत्र रामप्रगट चौबे, धवाय के वार्ड संख्या बारह पर शिवकली पत्नी राम शंकर ने टास से जीत हासिल की। इस वार्ड पर दोनों प्रत्याशियों के वोट बराबर हो गए थे।

धवाय के वार्ड संख्या चौदह पर बाबूलाल पुत्र मक्खू, ग्राम पंचायत रामनगर के वार्ड संख्या ग्यारह पर मोतीलाल पुत्र बदलू, उकडा के वार्ड संख्या आठ पर अर्चना पत्नी अशोक कुमार ने जीत हासिल की। सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी डॉ. जवाहर लाल ने प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर बीडीओ केपी त्रिपाठी, एआरओ राम संवारे, तिलक राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed