फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Responsibility of one lakh patients...own health deteriorated

Basti News: एक लाख मरीजों की जिम्मेदारी... खुद की सेहत खराब

Thu, 23 May 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Responsibility of one lakh patients...own health deteriorated
पीएचसी बनकटी के भवन का आए दिन टूटकर गिर रहा प्लस्टर
विज्ञापन

दरार पड़ीं दीवारों व छतों से निकलते रहते हैं जीव-जंतु
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर हो चुका है। आए दिन प्लस्टर टूटकर गिरता रहता है। लोगों की सेहत का ख्याल रहने वाले चिकित्सा कर्मियों को डर कर नौकरी करनी पड़ रही है। भवन की छत से कई दफा प्लस्टर टूट चुका है। इसकी चपेट में आकर चिकित्सा कर्मी जख्मी हो चुके हैं।
बनकटी क्षेत्र की करीब एक लाख की आबादी को चिकित्सा सुविधा मुहैया कर रहे अस्पताल का निर्माण करीब 39 साल पहले कराया गया था। तब से यहां स्थानीय लोगों की सेहत का ख्याल रखा जा रहा है। अब अस्पताल भवन, कर्मचारी आवास जर्जर हो चुके हैं तो इनकी सूरत-ए-हाल जानने वाला कोई नहीं है। स्थिति बिगड़ने पर चार माह पूर्व ओपीडी और ईटीसी वार्ड का हिस्सा रिपेयर कराया था।
विज्ञापन

ईटीसी वार्ड में अब जच्चा-बच्चा इकाई का संचालन किया जा रहा है। चिकित्साकर्मी बताते हैं कि प्लस्टर टूट कर गिरना, दीवारों की दरारों से सांप व अन्य जंतु निकलना आम बात है। हमेशा मन में भय बना रहता है कि कहीं कुछ अनहोनी न हो जाए। क्षेत्र में अन्य कोई अस्पताल न होने की वजह से मजबूरी में मरीज यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कर्मियों के आवासों की दशा देखकर लगता है डर
अस्पताल परिसर में ही चिकित्सा कर्मियों के रहने के लिए आवासों का निर्माण कराया गया है। इनकी स्थिति अस्पताल से कमतर नहीं है। आवासों की छतों व दीवारों पर पड़ीं दरारों में झाड़ियां उगी हुई हैं। टूटे हुए प्लस्टर और बदरंग हो चुकीं दीवारों को देखकर लगता है कि आवास अब खंडहर हो चुके हैं। पूरे परिसर में झाड़ियां उगी हुई हैं। अनहोनी की आशंका में चिकित्सा कर्मी इनमें रहने से डरते हैं।

...
कोट
जिले की सभी खस्ताहाल चिकित्सालयों की सूची शासन को भेजी जा चुकी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीएचसी बनकटी का नाम भी सूची में शामिल कराया गया है। संभव है कि इसी साल भवन निर्माण के लिए कुछ न कुछ निर्णय होगा।
-डॉ. राजेश कुमार, अधीक्षक, पीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed