फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Resolved to implement the learned innovations.

Basti News: सीखे गए नवाचार को लागू करने का लिया संकल्प

Thu, 15 Oct 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Resolved to implement the learned innovations.
बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को डिजिटल लर्निंग, समावेशी शिक्षा और नवाचार आधारित शिक्षण के गुर सिखाए गए। समापन पर शिक्षकों ने सीखे गए नवाचारों को विद्यालयों में लागू करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। शिक्षक सशक्त तो समाज समृद्ध के मूल मंत्र के साथ आयोजित यह प्रशिक्षण शिक्षकों की शिक्षण क्षमता को प्रभावी बनाने में सहायक होगा। उन्होंने शिक्षकों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कक्षा शिक्षण को रुचिकर, गतिविधि आधारित और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण से शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों और नवाचारों को समझने का अवसर मिलता है। इनका कक्षा शिक्षण में प्रभावी उपयोग कर बच्चों की सीखने की क्षमता और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के नोडल और प्रवक्ता अमन सेन ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में समूह चर्चा, व्यावहारिक गतिविधियों और प्रस्तुतीकरण के माध्यम से शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। इस मौके पर डॉ. गोविंद प्रसाद, कल्याण पांडेय, डॉ. रविनाथ, अलीउद्दीन, वर्षा पटेल, शशि दर्शन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed