फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Resist burning effigy

पुतला जलाकर विरोध

Sun, 27 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 27 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Resist burning effigy
भानपुर मे हियुवा के पदाधिकारियो ने फारूक अब्दुलहा का किया पुतला दहन।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर नाराजगी जताई। रविवार को तहसील के सामने पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला का पुुतला जलाया और नारेबाजी की। 
विज्ञापन


पुतला दहन के पहले हियुवा कार्यकर्ताओं की बैठक बैडा समय माता मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने की। चार दिसंबर को डुमरियागंज में हियुवा के  नेतृत्व में शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में मुख्य अतिथि महंथ आदित्य नाथ होंगे। बताया कि जिलामंत्री रमेश चन्द्र की अध्यक्षता में चैनपुरवा ओवर ब्रिज के पास मुख्य अतिथि का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


भिटिया चौराहे पर विनय सिंह, भानपुर में विचित्रमणि पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा का स्वागत करेंगे।
बैठक के बाद हियुवा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की ओर से पीओके को लेकर भारत के विरुद्ध दिए गए विवादित बयान के विरोध में कार्यकर्ताओं ने तहसील के सामने एकत्र होकर नारेबाजी की और पूर्व सीएम का पुतला जलाया। इस मौके पर जिला महामंत्री बब्लू यादव, विनय सिंह, रमेश चदं, शिव सहाय चौधरी, ब्लाक संयोजक शिव दर्शन सिंह, राम सूरत गौड, अजय मिश्र, इन्द्रजीत, घनश्याम मिश्र, राम सुमेर, राम पाल, सुरेन्द्र गिरी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed