{"_id":"5a91b8db4f1c1bea028b462b","slug":"resentment-expressed-over-the-maintenance-of-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेखों के रख-रखाव पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेखों के रख-रखाव पर जताई नाराजगी
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : बस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कलेक्ट्रेट कार्यालयों का शनिवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। मुकदमों के निस्तारण में विलंब नहीं करने के लिए चेताया तो बेहतर कार्य संस्कृति सृजन करने के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया, जिसके बाद तहसील कार्यालयों का भी जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट और तहसील के अभिलेखागारों के निरीक्षण में अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही पर नाराजगी जताई।
कमिश्नर के निरीक्षण की जानकारी पहले से थी इसीलिए आल इज वेल दिखाने की पूरी कोशिश की गई थी। निरीक्षण के समय डीएम सुशील कुमार मौर्या, एडीएम भगवान शरण, सभी एसडीएम और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न न्यायालयों में लंबित मुकदमों की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि ऐसे मामले जो संवेदनशील हैं उनके निस्तारण में विलंब उचित नहीं है। डीएम ने निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन के बारे में जानकारी दी। निर्माण का कार्य देख रहे अधिशाषी अभियंता को मौके पर तलब कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने फाइलों को व्यवस्थित ढंग से करने का निर्देश दिया। कहा कि कोई भी अभिलेख नष्ट नहीं होने चाहिए। तहसील के अभिलेखों में खतौनी रजिस्टर देख नाराजगी जताई। कई खतौनी तैयार थी लेकिन किसी पर हस्ताक्षर नहीं थे।
कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों में अपेक्षित कर्मचारियों की संख्या में कमी को देखते हुए नियुक्ति के लिए मांग करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार जो लेखपाल पदोन्नति की परिधि में हैं उन्हें प्रमोशन देते हुए रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने की मांग को भी शामिल करने का निर्देश दिया। राजस्व वसूली शत प्रतिशत कराने तथा आडिट आपत्तियों के निस्तारण के साथ रजिस्टर नं. चार में उपलब्ध धनराशि के नियमानुसार प्रयोग करने तथा चरित्र सत्यापन की कार्रवाई पूरी किए जाने की जरूरत पर बल दिया। भूलेख में मृतक आश्रितों की नियुक्ति के प्रकरण में शिथिलता नहीं करने के निर्देश दिए। तहसील के राजस्व अभिलेखागार में पहुंचे कमिश्नर ने बस्तों को खोलवाकर अभिलेखों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।