फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Republic Day: Tricolour will be hoisted with pride today, preparations complete

गणतंत्र दिवस : आज शान से फहराएंगे तिरंगा, तैयारियां पूरी

Mon, 26 Jan 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: Tricolour will be hoisted with pride today, preparations complete
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सज धजकर तैयार हुआ कलक्ट्रेट भवन। संवाद
बस्ती। 77वां गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास है। इस बार सोमवार को 26 तारीख भी और साल भी 2026 है। इस संयोग में गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने की हर तैयारी पूरी की गई है। हर तरफ सुबह से ही देश भक्ति का माहौल सृजित होने लगेगा। देश के महान क्रांतिकारियों की स्मृति में देश भक्ति गीतों के तराने गूंजेंगे। प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराए जाएंगे। शैक्षिक संस्थानों में राष्ट्रभक्ति पर आधारित विविध कार्यक्रमों की बहार रहेगी।
विज्ञापन




प्रशासनिक स्तर पर गणतंत्र दिवस पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है। सरकारी एवं गैर सरकारी शैक्षिक संस्थानों से लेकर कार्यालयों में भी इस पर्व को बढ़चढ़कर मनाया जाएगा। सुबह 8:30 बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन सभागार में आयोजित किया जाएगा। यहां 9.30 बजे ध्वजारोहण होगा। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अखिलेश सिंह परेड की सलामी लेंगे। इसके लिए पुलिस के सक्रिय जवानों को पहले से ही पूर्वाभ्यास कराकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के पहुंचते ही यह जवान अनुशासित ढंग से परेड कर सलामी देंगे। इसके बाद स्कूली बच्चों का राष्ट्रभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान जनपद की गौरवशाली इतिहास से जुड़ी झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनेंगी। इसके अलावा जिले शहीद स्थल पैड़ा, छावनी, कुष्ठ आश्रम, जिला अस्पताल आदि जगहों पर भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीए भवन परिसर में बापू प्रतिमा के अलावा शहर में स्थापित अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। वहीं स्कूलों में प्रभातफेरी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बच्चे राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति, नृत्य, नाटक, भाषण आदि पेश करेंगे।

-----------



यह प्रमुख कार्यक्रम होंगे

- सुबह सात बजे : स्टेडियम ग्राउंड में मध्यम गति से दौड़।



- सुबह आठ बजे : जनपद के सभी स्कूल, काॅलेजों की तरफ प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

- सुबह 8:30 बजे : समस्त सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण तत्पश्चात राष्ट्रगान।



- सुबह 9 बजे : जनपद मुख्यालय पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण।

- सुबह 9.30 बजे : पुलिस लाइंस में झंडा रोहण एवं अन्य कार्यक्रम।



- सुबह 10 बजे : समस्त शैक्षिक संस्थाओं में राष्ट्रीय झंडारोहण।

- सुबह 10.30 बजे : ग्राम पैड़ा में शहीद स्मारक स्थल पर ध्वजारोहण एवं मेला।



- दिन में 11 से 12 बजे तक राजकीय संप्रेक्षण गृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

- दिन में 12 से 1 बजे तक जिला कारागार बस्ती में विचार गोष्ठी का आयोजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed