{"_id":"660a849a9ca1a4e4a504e1c6","slug":"report-cards-distributed-among-children-of-council-schools-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113959-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में वितरित किए गए रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में वितरित किए गए रिपोर्ट कार्ड
Mon, 01 Apr 2024 03:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:25 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। सदर विकास क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों में प्रगति रिपोर्ट कार्ड वितरण कर सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार व राजेश कुमार ने शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रिपोर्ट कार्ड वितरण कर एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र के नामांकन वृद्धि को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
दोनों सहायक अध्यापकों ने बताया कि कक्षा आठवीं के अनुज, अनूप, अनुपमा, अंशिका, संजना, साक्षी, नेहा, प्रिया, सपना, सत्यम, राजू, संगम, पूजा, रोहित आदि बच्चों को रिजल्ट कार्ड के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार ने कहा कि जिस तरह से कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अपनी-अपनी कक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है, उससे विद्यालय के शिक्षक काफी खुश हैं। क्योंकि यही शिक्षक पूरे एक वर्ष बच्चों के बीच में रहकर उन्हें किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक एवं उनके क्रियाकलापों के बारे में जानकारी देते हैं।
प्रगति रिपोर्ट कार्ड वितरण के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर आंचल पाल, अख्तरुन्निशा, अवंतिका उपाध्याय, वंदना पांडेय, राजपती, मयंक श्रीवास्तव, नितीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।