फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Religious programs will be celebrated with songs and music

Basti News: गीत-संगीत के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

Tue, 21 Mar 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 Mar 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Religious programs will be celebrated with songs and music
मखौड़ा-मनवर महोत्सव को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक
बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया है कि 28 से 30 मार्च तक पौराणिक स्थली मखौड़ाधाम में मखौड़ा मनवर व श्रीरामजन्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में 25 विभागों की भागीदारी रहेगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम वे क्षेत्रवासियों को शासकीय योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता में डीएम ने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत, भोजपुरी गायन, कवि सम्मेलन, राष्ट्रगीत, मयूर नृत्य, ब्रज के फूलों की होली, रासलीला, भजन संध्या, क्लासिकल डांस, रामकथा मंचन (रामलीला) आदि होंगे। डीएम ने स्थानीय कलाकारों से अपील किया है कि इसमें भाग लेने के लिए 23 मार्च की शाम पांच बजे तक विकास भवन में आलोक कुमार चौधरी वरिष्ठ सहायक के मोबाइल नंबर 7080903536 या सुजीत कुमार के मोबाइल नंबर 9336036400 से संपर्क कर अपना विवरण जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने कहा कि मखौड़ाधाम पौराणिक महत्व का स्थल है, जिसके विकास के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। हम स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर के लोगों को भी यहां आने के लिए अवसर उपलब्ध करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शृंगीनारी से मखौड़ा तक निकलेगी शोभायात्रा, होगी मनवर आरती
मखौड़ा-मनवर श्रीराम जन्म महोत्सव के संयोजक सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि आगामी 22 मार्च मखौड़ा धाम तट से मनोरमा नदी के जीर्णोद्धार, 23 से 27 मार्च तक विभिन्न खेल कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, मैराथन दौड़, वॉलीबॉल का आयोजन, 28 मार्च को पूर्वान्ह 10 बजे से शृंगीनारी से मखौड़ाधाम तक भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सीडीओ ने बताया कि 28 मार्च की शाम चार बजे से मखौड़ा में दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। मनवर आरती के साथ आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। यहां पर छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अधिक से अधिक अवसर प्राप्त होगा। 29 व 30 मार्च को रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए मेला व झूला लगेगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed