फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Relief from melting due to slowing down of westerlies

Basti News: पछुआ मंद पड़ने से गलन से मिली राहत

Wed, 18 Dec 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Relief from melting due to slowing down of westerlies
अगले दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पिछले दो दिन से बफीली पछुआ हवा की रफ्तार कम हुई है। इससे जन मानस को काफी राहत मिली है। दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी कम हुई है। उधर से ठंडी हवा के आने की गति काफी धीमी होने से तापमान में वृद्धि हुई है। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने, हवा सामान्य गति से पश्चिमी-पूर्वी चलने एवं औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

इससे पहले बीते बृहस्पतिवार से एकाएक पछुआ हवा चलने लगी थी। इससे पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया था। शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर पहुंच गया था। शाम होते ही लोग घर के अंदर दुबक जा रहे थे। सात बजते ही बाजार में सन्नाटा देखा जा रहा था। मंगलवार को अधिकतम 26 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में ही नहीं ,रात 10 बजे तक बाजार में काफी चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed