{"_id":"6341bc4168a80c448a4e1b33","slug":"relief-for-some-date-for-many-basti-news-gkp4532840175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ को ही मिली राहत, कई को तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ को ही मिली राहत, कई को तारीख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ को ही मिली राहत, कई को तारीख
बस्ती। जिले में थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस बार भी सिर्फ कुछ ही मामले निस्तारित हो पाए। कुछ फरियादियों को निस्तारण के लिए मुकदमों की तरह तारीख मिल गई, कई को निराश होकर लौटना पड़ा। इस बार थाना दिवस में कुल चार थानों में 28 लोगों ने फरियाद की। सिर्फ नौ मामलों का निस्तारण हुआ।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, मथौली गांव की 65 वर्षीय कमलावती ने बताया कि अवैध रूप से चकरोड निकाले जाने पर पिछले तीन बार से थाना समाधान दिवस में अर्जी लगाती हैं, मगर उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। यहां कुल छह मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें से तीन का निस्तारण हुआ। शेष में तारीख दी गई। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने अध्यक्षता की।
पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार, कुर्दा गांव के रामचंद्र तीन माह से हर थाना दिवस पर अपनी फरियाद लेकर आते हैं, मगर उनको अब तक राहत नहीं मिली। इनका सुलहनामा का मामला है। यहां थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय की अध्यक्षता में छह लोगों ने फरियाद की। एक भी मामला निस्तारित नहीं हो सका।
विज्ञापन
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम आनंद श्रीनेत की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में कुल तीन मामले पंजीकृत किए गए। उनमें से एक का निस्तारण मौके पर किया गया।
कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल दस मामले आए, जिनमें से मात्र दो का निस्तारण हुआ। शेष मामलों में तारीख दे दी गई।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, यहां आए एक मामले का भी निस्तारण लंबित रहा। एसडीएम गुलाब चंद्र ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार, यहां आए तीन मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
यहां बरगदवा गांव के राम कुमार चौधरी ने बताया कि दस सितंबर से ही थाना समाधान दिवस में जमीन की पैमाइश करवाने लिए प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है। पैमाइश अब तक नहीं हो सकी है। ग्राम पंचायत औडजंगल के गैडाखाई पुरवे के रामकिशोर चौधरी ने बताया कि वर्ष 2021 से थाना समाधान दिवस में प्रार्थना दिया जा रहा है कि सरकारी जमीन लगभग 16 बीघा है, जिस पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।
तहसीलदार भानपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। इसकी जांच कर एक सप्ताह में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम भानपुर गिरीश कुमार झां, तहसीलदार भानपुर सत्येंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक सोनहा शशांक शेखर राय आदि मौजूद रहे।