{"_id":"68f00c672c34d25520022320","slug":"regular-express-trains-are-crowded-puja-special-trains-are-empty-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145882-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़, पूजा स्पेशल में सीट खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़, पूजा स्पेशल में सीट खाली
Thu, 16 Oct 2025 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ रही है भीड़।संवाद
बस्ती। दीपावली व छठ पर्व के चलते नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में बड़े शहरों से घर आने वाले प्रवासियों की भीड़ बढ़ गई है। जबकि, यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही पूजा स्पेशल ट्रेनों में बड़ी संख्या में सीट उपलब्ध है। रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनों में बर्थ खाली होने की जानकारी दी गई है।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 17 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 05049 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष ट्रेन में 695 बर्थ व 24 अक्टूबर को 643 बर्थ खाली है। इसी तरह 20 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 04607 छपरा-अमृतसर ट्रेन में 536 बर्थ उपलब्ध हैं। जबकि 20 अक्टूबर को गोरखपुर-बड़ोदरा पूजा विशेष ट्रेन में 302 बर्थ खाली है। 18 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन में 214 बर्थ एवं 17 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 04449 दरभंगा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन में 276 बर्थ उपलब्ध है। इन सभी स्पेशल ट्रेनों का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा के रास्ते किया जा रहा है।
-
इन ट्रेनों में ज्यादा भीड़
बस्ती, गोरखपुर के रास्ते बिहार को जाने वाली पंजाब के लुधियाना जंक्शन से आने वाली गुवाहाटी-अमरनाथ एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, भागलपुर-अमरनाथ एक्सप्रेस, मोरध्वज एक्सप्रेस, सहरसा-जनसाधारण एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस व गोरखपुर-अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। इसी तरह दिल्ली से आने वाली वैशाली-सुपरफास्ट, गोरखधाम-सुपरफास्ट, पुरबिया एक्सप्रेस, गोरखपुर-हमसफर एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-गरीब रथ एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री खचाखच भरे रहे। जबकि मुंबई से आने वाली कुशीनगर-सुपरफास्ट, अवध एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, गोरखपुर सुपरफास्ट, छपरा-अंत्योदय सुपरफास्ट व बेंगलुरु से आने वाली गोरखपुर-राप्तीसागर सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्रियों की ज्यादा भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
-
पूजा स्पेशल ट्रेनों की जानकारी न होने से नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ ज्यादा हो रही है। जबकि दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। पूजा स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को आसानी से बर्थ उपलब्ध हो रही है। -पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर