फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Registration was cancelled...ultrasound centre found operational, sealed

Basti News: निरस्त था पंजीयन...संचालित मिला अल्ट्रासाउंड सेंटर, सील

Sat, 26 Jul 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Registration was cancelled...ultrasound centre found operational, sealed
कुदरहा(बस्ती)। स्वास्थ्य विभाग ने बगैर रेडियोलॉजिस्ट के संचालित जिन आठ अल्ट्रासाउंड सेंटरों का पंजीयन निरस्त किया है, वे भी संचालित पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को इसकी पुष्टि भी हुई। नायब तहसीलदार एवं डिप्टी सीएमओ की संयुक्त छापेमारी में कुदरहा बाजार में पंजीयन निरस्त होने के बाद भी भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होते पाया गया। टीम ने संबंधित सेंटर को तत्काल सील कराया।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि जिन आठ अल्ट्रासाउंड सेंटरों का पंजीयन निरस्त किया गया है उनसे संबंधित सेंटरों को सील नहीं कराया गया। इस वजह से संचालक पहले की ही तरह मरीजों का अल्ट्रासाउंड जांच कर रहे हैं। नायब तहसीलदार शालिनी पटेल, डिप्टी सीएमओ डाॅ. एके चौधरी व अरुण शाही की टीम कुदरहा में भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए। पता चला कि संबंधित सेंटर का पंजीयन निरस्त हो चुका है। टीम के धमकते ही संचालक एवं स्टॉफ सेंटर छोड़कर भाग खड़े हुए। टीम ने संबंधित सेंटर को सील करा दिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि पूर्व में निरीक्षण के दौरान भी इस सेंटर पर कमियां मिली थी। जिसके आधार पर इसका पंजीयन निरस्त कर दिया गया था। विभाग से जुड़े लोग यह कहते सुने जा रहे हैं कि जब तक अवैध रूप से संचालित अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों को पकड़े जाने पर केस दर्ज कराने जैसी ठोस कार्रवाई नहीं होगी तब तक यह खेल चलता रहेगा। छापेमारी के दौरान अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटर भी धड़ाधड़ बंद कर दिए गए। इसकी वजह से टीम ने अन्य सेंटरों की जांच नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed