{"_id":"67646c1d4a2f290fac0d7da4","slug":"registration-of-29-consumers-in-ots-camp-basti-news-c-7-1-gkp1032-783062-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ओटीएस शिविर में 29 उपभोक्ताओं का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ओटीएस शिविर में 29 उपभोक्ताओं का पंजीकरण
Fri, 20 Dec 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
-22 बकाएदारों की काटी गई बिजली, 40 हजार रुपये की वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। विद्युत उपकेंद्र भानपुर ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत रामनगर में बकाया बिजली बिल के लिए बृहस्पतिवार को एक मुश्त समाधान शिविर का आयोजन किया गया। अधिशासी अभियंता विद्युत रामनरेश ने कैंप में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक मुश्त समाधान योजना के तहत 29 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराया गया।
अधिशासी अभियंता ने कार्यक्रम में उपभोक्ताओं की कम संख्या पर असंतोष जाहिर करते हुए एसडीओ और जेई को निर्देश देते हुए शिविर में ज्यादा लोगों को शामिल कराने को कहा। उन्होंने बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटन का भी निर्देश दिया। एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारी के निर्देश पर 10 हजार से अधिक के 22 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन का विच्छेदन किया गया। कैंप में बकाया बिल के रूप में 40 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। इस मौके पर जेई व लाइन मैन सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।