फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Refused to take dead body, family adamant on filing murder case

Basti News: शव ले जाने से किया इन्कार, हत्या का केस दर्ज करने पर अड़े परिजन

Sun, 10 Nov 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Nov 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Refused to take dead body, family adamant on filing murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के थन्हवा मुड़ियारी गांव के मजदूर का तालाब में मिले शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस से शव ले जाने से इन्कार कर दिया। परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाते हुए मांग करने लगे कि पहले हत्या का केस दर्ज किया जाए। बात बढ़ने लगी तो एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के अलावा कई थाने की पुलिस पहुंच गई। अंतत: मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव के सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज करने के बाद वह लोग शव लेकर घर गए।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के थन्हवा मुड़ियारी गांव निवासी जितेंद्र गौतम घर से बुधवार को शाम करीब पांच बजे मोबाइल फोन से बात करते गांव के उत्तर तरफ गया था। उसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने इधर-उधर खोजबीन की। मगर, उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान शैलेंद्र यादव के साथ परिजन कलवारी थाने पर प्रार्थनापत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह में गांव के पश्चिम कैंदहवा ताल के पास शौच करने गए ग्रामीणों ने जितेंद्र का शव पेट के बल उतराया देखा था। इसकी सूचना जैसे ही गांव में हुई तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। थर्माकोल की नाव से शव को किनारे बाहर निकलवाया गया। जितेंद्र दाहिने हाथ में मोबाइल और बाएं हाथ में हवाई चप्पल लिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र की पत्नी चमेली देवी ने बताया कि पति का गांव में ही एक औरत से प्रेम संबंध था। उसी ने पति की हत्या कराई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पत्नी चमेली देवी की तहरीर पर शशिकला, सुरेश, मुनिरका, पुष्पावती पत्नी सुरेश, अखिलेश, राज बब्बर, मुनिरका की पत्नी नाम अज्ञात प हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed