फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Refused to marry after dowry demands were not met.

Basti News: दहेज की मांग पूरी न होने पर कर दिया शादी से इंकार

Wed, 05 Aug 2026 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Refused to marry after dowry demands were not met.
बहादुरपुर। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी बहन की शादी सुल्तानपुर जनपद में तय की थी। सगाई होने के बाद लड़के के परिवार वालों की ओर से दहेज की मांग की गई जिसे पूरा करने के लिए भी तैयार हो गए बाद में उनके द्वारा सोने का हार, चूड़ी वह अन्य सामान मांग किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के छबैला गांव निवासी आदित्य सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बहन का रिश्ता सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के मरूई गांव निवासी नीलरतन सिंह उर्फ छोटू के साथ तय किया था। 16 नवंबर 2025 को अंबेडकरनगर के एक होटल में सगाई का कार्यक्रम हुआ था। इसी दौरान बरक्षा की रस्म भी संपन्न हुई थी। आरोप है कि उस समय वर पक्ष की ओर से किसी प्रकार की दहेज की मांग नहीं की गई थी।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, बहन का तिलक इस साल सात दिसंबर और विवाह 10 मार्च 2027 को तय था। इसी बीच नीलरतन सिंह और उसके परिजन ने दहेज में 10 लाख रुपये नकद की मांग की। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह यह मांग पूरी करने के लिए भी तैयार हो गए थे लेकिन बाद में वर पक्ष ने सोने का हार, चूड़ी और अन्य कीमती सामान की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। जब इन मांगों को पूरा करने से इनकार किया गया तो आरोपियों ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य सिंह का आरोप है कि नीलरतन सिंह, उसके पिता पम्मी सिंह, मां सुमन सिंह, बड़े भाई राजरतन सिंह, भाभी गुंजन और चचेरे भाई मानस सिंह लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी को सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed