फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti Election Seat Result Reaction on Vote Counting

Basti Election Seat Result: मतगणना पर जिलाध्यक्षों ने अलग-अलग दी प्रतिक्रिया

Thu, 10 Mar 2022 02:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
Basti Election Seat Result Reaction on Vote Counting
मतगणना पर जिलाध्यक्षों ने अलग-अलग दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

बस्ती। मतगणना को लेकर सपा मुखिया के आरोपों पर भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सपा व बसपा ने जहां आरोपों को अन्य जिलों में ईवीएम व वीवीपैट पर्ची मिलने के चलते मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है वहीं कांग्रेस ने भी नजर रखने की बात कही, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने गड़बड़ी को सपा की हताशा बताया है।
गड़बड़ी की आशंका शत प्रतिशत सही

इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की बात शत प्रतिशत सही है। सत्तारुढ़ दल चुनाव को ऐन-केन प्रकारेण जीतना चाहता है। ऐसे में वह प्रशासनिक तंत्र का प्रयोग कर मतगणना में कोई भी गड़बड़ी करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा


सपा अपनी हार से हताश है
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि ओपिनियन पोल के बाद से सपा हार से हताश है। इसीलिए प्रदेश के सभी जिलों में अराजकता का माहौल खड़ा कर दिया है। इसका परिणाम देखने को मिल रहा है। सपाइयों को तंत्र पर ही भरोसा नहीं है।
नजर रखना जरूरी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि अपने जिले में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली है, मगर स्ट्रांग रूम पर नजर रखना जरूरी है। वैसे प्रशासनिक तंत्र से कोई गड़बड़ी नहीं होगी इसकी उम्मीद है।
ईवीएम मिलना संदेह पैदा कर रहा है
बसपा जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईवीएम का बाहर मिलना व वीवीपैट की पर्चियां इधर- उधर फेंका पाया जाना संदेह पैदा करता है कि प्रशासन सत्ता के इशारे पर गड़बड़ी करा सकता है। ऐसे में गड़बड़ी का जो आरोप लग रहा है उसे रोकने का प्रयास जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed