{"_id":"6aef842c79fd8022a904bf3c","slug":"reaching-the-city-proved-to-be-an-arduous-task-with-vehicles-crawling-along-malviya-marg-throughout-the-day-basti-news-c-207-1-bst1001-171312-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शहर पहुंचने में छूटा पसीना, मालवीय मार्ग पर दिनभर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शहर पहुंचने में छूटा पसीना, मालवीय मार्ग पर दिनभर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
छोटी दीपावली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, गलियों से होकर गांधीनगर पहुंचे दोपहिया सवार, चारपहिया चालकों को हुई परेशानी
बस्ती। छोटी दीपावली पर शनिवार को शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। त्योहार पर घर लौटने वालों की आवाजाही से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। गांधीनगर और मंगल बाजार में चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने से मालवीय मार्ग, रोडवेज, पचपेड़िया मार्ग और अस्पताल चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह 11 बजे के बाद इन मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए।
धनतेरस से ही शहर में भीड़ बढ़ी हुई है। शनिवार को खरीदारी के लिए शहर पहुंचने वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ेवन की ओर से कटरा तक यातायात सामान्य रहा, लेकिन इसके आगे मालवीय मार्ग और कंपनीबाग की तरफ बढ़ते ही वाहनों की रफ्तार थम गई। सबसे ज्यादा परेशानी रौता चौराहे पर हुई। यहां रोडवेज से कटरा और गांधीनगर-ब्लॉक रोड की ओर आने-जाने वाले वाहनों के आमने-सामने होने से जाम लगता रहा।
जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। एक तरफ के वाहनों को निकालने पर दूसरी दिशाओं में लंबी कतार लग जा रही थी। सामान्य दिनों में रोडवेज से फव्वारा चौराहे तक पांच से सात मिनट में पूरा होने वाला सफर इन दिनों आधे घंटे से अधिक समय में तय हो रहा है।
विज्ञापन
गांधीनगर बाजार में चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने से लोगों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज की ओर से आने वाले वाहनों को जीआईसी के पास रोककर परिसर में बनाई गई पार्किंग में खड़ा कराया जा रहा है। यहां से बाजार तक पहुंचने के लिए लोगों को करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। कंपनीबाग चौराहे पर भी चारपहिया वाहनों को रोक दिया जा रहा है।
-- -- -- -
गलियों से होकर बाजार पहुंच रहे दोपहिया सवार
गांधीनगर बाजार पहुंचने के लिए दोपहिया वाहन चालक बाटा गली, पाठक जी की गली, दरिया खां, रामेश्वरपुरी, महरीखांवा और बभनावां मोहल्ले की गलियों का सहारा ले रहे हैं। इससे इन संकरी गलियों में भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। गांधीनगर हनुमानगढ़ी के पास से ऑटो और ई-रिक्शा को धर्मशाला रोड की ओर मोड़ा जा रहा है। यहां दुकानों और मकानों के सामने खड़े चारपहिया वाहनों के कारण जाम लग रहा है।
-- -- --
ई-रिक्शा और ऑटो के रूट में भी बदलाव
शहर में भीड़ बढ़ने के कारण ई-रिक्शा और ऑटो के रूट में भी बदलाव किया गया है। ज्यादातर वाहन मालवीय मार्ग और कटरा होते हुए कंपनीबाग तक सवारियों को पहुंचा रहे हैं। गांधीनगर बाजार से लौटने वाले लोगों को कंपनीबाग और जीआईसी गेट के पास से ऑटो और ई-रिक्शा मिल रहे हैं। वहीं, सवारियों को बाजार तक पहुंचाने के लिए चालक संकरी और उबड़-खाबड़ गलियों से भी वाहन निकाल रहे हैं।
कोट
गांधीनगर क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम हुआ है। रूट डायवर्जन के कारण यहां जाम की स्थिति नहीं बन रही है। अन्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। प्रमुख चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रहकर यातायात सुचारु करा रही है, जिससे लोगों को अधिक परेशानी नहीं हो रही है।
-श्यामकांत, एएसपी