{"_id":"5c7198dbbdec2273ad00cce9","slug":"ration-card-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वितरित
Sun, 24 Feb 2019 12:32 AM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत में राशनकार्ड का वितरण किया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। एनएफएसए के अंतर्गत जिले के ग्रामीण इलाकों में राशन कार्ड का वितरण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सोहिला में कार्ड वितरित किया गया।
पूर्ति निरीक्षक पंकज शाही ने बताया कि शासन स्तर से भेजे गए कार्ड अक्तूबर 2018 की सूची के अनुसार हैं। वर्तमान में किसी परिवर्तन होने की स्थिति में कार्डधारक अपने उचित दर विक्रेता के माध्यम से अथवा जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में प्रपत्रों को प्रस्तुत कर त्रुटि दूर कराएं। अंत्योदय कार्ड धारक निशुल्क जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति कार्ड दस रुपये शुल्क अदा करना होगा।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत धिरौली पांडेय, नियामतपुर, विक्रमजोत में कैंप लगाकर राशन कार्ड वितरण किया गया। ग्राम पंचायत धिरौली पांडेय के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर में धिरौली पांडेय, उड़गइंया, रायपुर गांव के लोगों को राशन कार्ड ग्राम प्रधान गीता पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी कौशल कुमार सोनकर, आंगनबाड़ी सहायिका मालती, उचित दर विक्रेता आज्ञा राम पांडेय ने वितरित किया गया। इसमें पात्र गृहस्थी के 155 कार्ड एवं अंत्योदय कार्ड 42 वितरित किए गए। दुबौली दूबे में प्रधान कान्ति और ग्राम पंचायत अधिकारी आनंदपाल ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में कोटेदार तुलसीराम, एडीओ पंचायत व प्रधानाध्यापिका पूनम सिंह की उपस्थिति में अंत्योदय के 22 व पात्र गृहस्थी के 224 राशन कार्ड का वितरण किया। विक्रमजोत ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश यादव व प्रदीप कसौधन की उपस्थिति में कोटेदार जगदम्बा प्रसाद ने 30 अन्त्योदय और 197 पात्र गृहस्थी के राशनकार्ड का वितरण किया।