फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raptisagar Express was late by 17 hours, some trains are running cancelled.

Basti News: राप्तीसागर एक्सप्रेस 17 घंटे रही लेट, कुछ ट्रेनें चल रही हैं निरस्त

Sun, 24 Nov 2024 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Raptisagar Express was late by 17 hours, some trains are running cancelled.
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री- संवाद
- स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को गुजारनी पड़ रही है रात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रविवार को भी करीब आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे लेट रहीं। ट्रेनों के विलंब होने से यात्रियों को ठंड के मौसम में स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ रही है। रेलवे समय सारणी के अनुसार बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन 17:30 घंटे लेट रही। वहीं कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त होने से ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
कोहरे के चलते दिन प्रतिदिन ट्रेनें विलंब होती जा रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय होती है। जब ट्रेन निरस्त हो जाती है, तो यात्रियों को मजबूर होकर यात्रा रद्द करनी पड़ती है, या प्राइवेट वाहनों से अधिक पैसे खर्च कर सफर तय करना पड़ता है। रेलवे बोर्ड की ओर से जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है। उनमें अमृतसर-जनसेवा और अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन सोमवार तक निरस्त रहेगी, जबकि साप्ताहिक ट्रेन मोरध्वज सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रही।
विज्ञापन

इसके अलावा जो एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। उनमें मुजफ्फरपुर स्पेशल 9 घंटे, बरौनी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 8:30 घंटे, आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 13:30 घंटे, बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 7 घंटे, आगरा कैंट एक्सप्रेस 5 घंटे, दिल्ली स्पेशल 15 घंटे की देरी से चल रही है। स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री भगवान दास ने बताया कि जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन से पंजाब तक की यात्रा करनी थी, लेकिन स्टेशन पर पहुंचने के बाद पता चला कि यह ट्रेन निरस्त है। अब मजबूर होकर यात्रा रद्द करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर राप्तीसागर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही महिला यात्री ईशा श्रीवास्तव ने बताया कि 14 घंटे से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठी हूं, लेकिन ट्रेन कब आएगी, इसका पता नहीं है। ठंड के चलते स्टेशन पर बैठना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed