फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rapti Sagar 15 and Gorakhpur Antyodaya Express were delayed by 9 hours.

Basti News: राप्तीसागर 15 तो गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस 9 घंटे रही लेट

Fri, 06 Feb 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rapti Sagar 15 and Gorakhpur Antyodaya Express were delayed by 9 hours.
ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
बस्ती। सहालग का सीजन शुरू होने पर शादी-विवाह में शामिल होने के लिए बड़े शहरों से घर आने वाले परदेसियों की एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। वहीं ट्रेनों के विलंब होने का सिलसिला जारी रहने से यात्रियों के लिए सिर दर्द बन गया है। बृहस्पतिवार को राप्तीसागर एक्सप्रेस 15 तो गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस 9 घंटे लेट रही।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे समय सारिणी के अनुसार, राप्तीसागर-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के दोपहर 1:30 बजे आने का समय था, लेकिन 15 घंटे लेट होने से इस ट्रेन की अब शुक्रवार को सुबह करीब चार बजे के बाद आने की संभावना है, जबकि गोरखपुर-अंत्योदय एक्सप्रेस को शाम 4:30 बजे स्टेशन पर आने का समय था, लेकिन 9 घंटे लेट होने से अब शुक्रवार रात 1:30 बजे तक आने की संभावना है।
विज्ञापन

इसी तरह दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस को दिन में 3:34 बजे आने का समय था और 8 घंटे लेट होने से यह ट्रेन अब रात 11:30 बजे के बाद स्टेशन पर आएगी। इसके अलावा जो अन्य ट्रेनें विलंब से चल रही है, उनमें नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस 2 घंटे, अयोध्या-भटनी मेमो पैसेंजर ढाई घंटे, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटे, लोहित एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बाघ एक्सप्रेस 2 घंटे, अवध असाम एक्सप्रेस 2 घंटे व नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 8 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही महिला यात्री सुमन और साधन ने बताया कि दिल्ली तक की यात्रा करनी है, जिस ट्रेन से यात्रा करना है, उसका समय दिन में 3:34 बजे था, लेकिन लेट होने से ट्रेन रात 12 बजे के बाद स्टेशन पर आएगी। अब समय से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो पाना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed