{"_id":"66fb1d59957c967c0f01c3d4","slug":"raped-a-student-by-luring-her-refused-to-marry-her-after-attaining-adulthood-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124815-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, बालिग होने पर शादी से मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, बालिग होने पर शादी से मुकरा
Tue, 01 Oct 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुबौलिया क्षेत्र की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी बेटी नौवीं में पढ़ती थी तो गांव के आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर कई बार उसने ऐसा किया। लड़की के बालिग होने पर जब शादी के लिए कहा गया तो आरोपी मुकर गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि वर्तमान में उनकी बेटी की उम्र 19 साल है। उनका आरोप है कि जब उनकी बेटी कक्षा 9 में पढ़ती थी, तब गांव का रहने वाला नीरज उसे छेड़ने लगा। धमकी देकर उसे एक सूनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
साथ ही बेटी को धमकी दी कि अगर किसी से घटना के बारे में बताओगी तो जान से मार देंगे। डर वश बेटी चुप रही और नीरज ने उसे शादी करने का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया। फिर इसका फायदा उठाकर वह बेटी का शारीरिक शोषण करने लगा।