फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rape of female employee after giving her intoxicant

Basti News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला कर्मी से दुष्कर्म

Fri, 27 Sep 2024 07:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 27 Sep 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Rape of female employee after giving her intoxicant
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर निजी फर्म में कार्यरत महिला कर्मी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुंडेरवा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके रिश्तेदार एक इंटर प्राइजेज चलाते हैं, जहां वह 2018 से काम कर रही थी। इस दुकान के प्रोपराइटर नीरज ही देखभाल करते हैं। आरोप है कि उसे अकेला पाकर नीरज उसके साथ छेड़खानी करता था। सात जनवरी 2019 को आफिस में अकेला पाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

धमकी दी कि यदि इसके बारे में किसी से बताया तो जान से मार डालेंगे। इसके बाद 20 जुलाई 2024 को अपने घर में कमरे पर मौजूद थी, तभी उसके कमरे में घुस गया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी नीरज उर्फ पुरुषोत्तम पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed