फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rape accused attempts suicide in police custody

Basti News: पुलिस अभिरक्षा में दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश

Mon, 09 Mar 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rape accused attempts suicide in police custody
घायल दुष्कर्म का आरोपी।
बस्ती। लालगंज थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखे गए दुष्कर्म के आरोपी आशिक अली के आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर रखा था। रविवार को शौच का बहाना बनाकर वह थाने के अंदर बने शौचालय में पहुंचा। जहां खिड़की में लगे शीशे का एक नुकीला टुकड़ा निकालकर अपनी गर्दन पर खुद प्रहार कर लिया। पुलिस उसे रक्तरंजित अवस्था में देख तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताकर डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के आशिक अली का गांव की ही एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग था। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ जनवरी 2025 में दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में आरोपी चार माह जेल भी रह चुका है। पीड़िता की मां का आरोप है कि जेल से रिहा होने के बाद भी उसने किशोरी का पीछा नहीं छोड़ा। शनिवार की रात आरोपी फिर उसके घर पहुंच गया। परिजनों को उसके कमरे में घुसने की आहट मिली तो उन्होंने बाहर से दरवाजे का कुंडी बंद कर दिया और डाॅयल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर थाने चली आई। पुलिस ने उसके खिलाफ रविवार को दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इसी बीच दोपहर के समय आशिक अली शौच का बहाना बनाकर शौचालय में गया। जहां स्थित खिड़की का नुकीला शीशा तोड़कर अपने हाथ व गले पर प्रहार कर आत्महत्या की कोशिश करने लगा। उसकी इस हरकत को देखते ही थाने की पुलिस सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने बताया कि आरोपी को तत्काल पकड़ कर सुरक्षित किया गया। उसके गले और हाथ में शीशा लगने से खून निकल रहा था। आनन-फानन उसे बनकटी पीएचसी पर ले जाकर इलाज कराया गया। चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया हैं। उसके गिरफ्तारी की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस घटना के बाद थाने में हड़कंप की स्थिति रही। आरोपी के इलाज के बाद थाने की स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed