फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rang lai swasthya karmiyon ki mehnat

रंग लाई स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत

Sun, 19 Apr 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
rang lai swasthya karmiyon ki mehnat
रंग लाई स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत
विज्ञापन

बस्ती। कोराना पॉजिटिव से निगेटिव होने वाले एक महिला सहित चार लोगों ने बीमारी दूर करने में डॉक्टरों व पैरा मेडिकल कर्मियों का आभार जताया। कहते हैं कि इनकी मेहनत व प्रोत्साहन ने कोरोना से जंग लड़ने का हौसला दिया। इसका परिणाम सामने आया और अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
इलाज कराकर लौटे शख्स ने कहा कि यहां डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने उनके साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। जिसके कारण वे कोरोना से जंग जीतने में सफल हुए। उनके खान-पान, दवा एवं दैनिक जीवन में हर स्तर पर सकारात्मक सहयोग किया।
विज्ञापन

महिला मरीज ने बताया कि मुंडेरवा सीएससी में रहते हुए उन्हें किसी बात की कोई कमी नहीं हुई। यहां के स्टाफ ने उनका ठीक ढंग से ख्याल रखा। हमेशा हौसला आफजाई करते रहें ताकि हम मायूस न हों। डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ की मेहनत का परिणाम है कि हम स्वस्थ हो गए। उनकी मेहनत रंग लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार इलाज कराकर लौटे एक अन्य शख्स ने कहा कि शुरू में उन्हें बहुत डर लगा और चिंता भी हुई लेकिन जब वह डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के संपर्क में आए और उन्होंने उनका हौसला आफजाई किया तो लगा कि वे कोरोना से जंग जीत सकते हैं। प्रत्येक दिन जिस तरह से डॉक्टर और यहां के स्टाफ उनको सलाह देते थे, उस तरीके से उन्होंने दिन बिताया और धीरे-धीरे उनके अंदर हिम्मत बढ़ती गई। आज उन्हें घर जाते हुए बहुत अच्छा लग रहा है।

एक अन्य मरीज ने बताया कि इस समय उन्हें किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं है। वे कोशिश करेंगे कि लोगों को लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने, घरों में रहने तथा व्यक्तिगत साफ-सफाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed