{"_id":"67e44baa17c8bac03007fc77","slug":"rana-dinesh-pratap-nominated-as-state-president-of-state-panchayat-council-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134043-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राना दिनेश प्रताप राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राना दिनेश प्रताप राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
Thu, 27 Mar 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बहादुरपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने मनोनयन पत्र जारी भेजा है। पत्र में लिखा है कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के निर्देश पर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह के चाचा स्व. राना कृष्ण किंकर सिंह दो बार निर्दलीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। वह ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।
राना दिनेश प्रताप ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा है कि स्थानीय निकायों तथा पंचायतों को अधिकार संपन्न एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। 73 वां और 74 वां संविधान संशोधन लागू करने के लिए प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं जिम्मेदार अफसरों से संवाद स्थापित किया जाएगा।