फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ramzan: Women are fulfilling dual responsibility along with fasting

रमजान : रोजे के साथ दाेहरी जिम्मेदारी निभा रहीं महिलाएं

Mon, 17 Mar 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 17 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ramzan: Women are fulfilling dual responsibility along with fasting
बस्ती। माहे रमजान में महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। वह इबादत के साथ रोजेदारों का भी ख्याल रख रही हैं। सहरी और इफ्तार की समय से व्यवस्था के साथ घर बाहर के कार्यों की दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें सुबह जल्दी उठना पड़ रहा है। कामकाजी महिलाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। उन्हें इबादत, घर परिवार और अपनी जॉब भी देखनी है। कामकाजी महिलाओं का कहना है कि रमजान माह में जिम्मेदारी बढ़ जाती है। दिनचर्या बदलती है, लेकिन सबका अपना स्थान है। उसी में मैनेज करने से कोई दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन

महिलाओं के मुताबिक वह सहरी के लिए बजे 3:30 बजे सुबह उठा जाती है। फिर रोजेदारों के लिए सहरी तैयार करती हैं। रोजेदारों को सहरी कराने के बाद खुद सहरी करती हैं। फज्र की नमाज अदा करने के बाद एक दो घंटे तक नींद लेने के बाद फिर वह दिनचर्या के कार्यों में जुट जाती है। फिर शाम को इफ्तारी बनातीं हैं। गृहणियों के मुकाबले कामकाजी महिलाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें इबादत, घर परिवार और ड्यूटी को एक साथ देखना पड़ रहा है। ऐसी महिलाओं का कहना है कि रमजान बरकतों का महीना है। जिम्मेदारियों को निभाते हुए खुशी भी होती है। समय प्रबंधन का पालन करना पड़ता है।
समय से उठना समय से सोना, सब काम समयानुसार करना पड़ रहा है। किसी प्रकार का तनाव न लेते हुए अल्लाह की इबादत में समय गुजारना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed