{"_id":"5761a57b4f1c1b144311b68d","slug":"ramvriksh-was-sheltered-by-sheopal-sheopratap","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामवृक्ष को शिवपाल दे रहे थे संरक्षणः शिवप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामवृक्ष को शिवपाल दे रहे थे संरक्षणः शिवप्रताप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते राज्य सभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ल।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। भाजपा के राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ल ने कहा है कि मथुरा के जवाहर बाग कांड के मुख्य अभियुक्त रामवृक्ष को सपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव का समर्थन प्राप्त था। इसी कारण उसके खिलाफ प्रशासन कोई कार्रवाई करने से हिचकता था।
वह बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। दादरी कांड को लेकर कहा कि इकबाल के घर से मिला मांस जांच के बाद गोमांस साबित हो चुका है। पहले इस मामले को तूल देने वाले अब चुप क्यों है।
कैराना और कांधला के मामले पर कहा कि वहां से संप्रदाय विशेष के लोग पलायित हो रहे हैं, यह सच प्रदेश सरकार स्वीकारने से डर रही है। इसलिए भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। अमर सिंह पर पूछे गए सवाल के जवाब में हंसते हुए शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने डूबे धन की रिकवरी के लिए अमर सिंह को लाया है। उन्होंने बताया कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को शताब्दी वर्ष के रूप में भाजपा मनाएगी। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पुष्कर मिश्र आदि मौजूद रहे।